फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajaz Patel Record Kiwi Spinner has not taken any wicket in New Zealand in Three matches

Ajaz Patel Record: न्यूजीलैंड में अब तक कोई विकेट नहीं ले पाए हैं एजाज, तीन मैच में 106 रन भी खर्चे

Tue, 07 Dec 2021 05:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 05:25 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई में एक पारी में 10 विकेट लेकर भले ही कीर्तिमान रचा हो, लेकिन वो न्यूजीलैंड में अब तक कोई विकेट नहीं ले पाए हैं। यहां उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला था, लेकिन वो किसी भी मैच में विकेट नहीं हासिल कर सके। 
 

विज्ञापन
Ajaz Patel Record Kiwi Spinner has not taken any wicket in New Zealand in Three matches
एजाज अब तक न्यूजीलैंड में कोई विकेट नहीं ले पाए हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के खिलाफ वानखेड़े टेस्ट में 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज पटेल न्यूजीलैंड में अब तक अपने पहले विकेट के लिए तरस रहे हैं। इस कीवी स्पिनर ने अब तक न्यूजीलैंड में तीन टेस्ट मैच खेले हैं और किसी भी मैच में उन्हें विकेट नहीं मिला है। तीन मैचों में एजाज ने 49 ओवर की गेंदबाजी की है और 106 रन भी खर्चे हैं, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में एजाज ने पहली पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे और दूसरी पारी में भी चार विकेट निकाले थे। 
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एजाज तीसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। वहीं एजाज भारत के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाने वाले पहले गेंदबाज हैं। एजाज एक टेस्ट मैच की एका पारी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी हैं। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड की धरती पर नहीं चला एजाज का जादू
एजाज ने न्यूजीलैंड में साल 2018 से 2020 के बीच कुल तीन टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से दो मैच बांग्लादेश और एक भारत के खिलाफ था। इस दौरान उन्होंने पांच पारियों में 49 ओवर की गेंदबाजी की है, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है। हालांकि उन्होंने 21 मेडन ओवर फेंके हैं पर भारत के खिलाफ छह ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 25 रन खर्चे थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ 43 ओवर की गेंदबाजी करने के बावजूद एजाज कोई विकेट नहीं ले पाए हैं। 

कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं एजाज
एजाज पटेल ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में काफी कंजूसी से गेंदबाजी की है। उन्होंने 11 टेस्ट के अलावा सात टी-20 मैच भी खेले हैं और टी-20 में 4.54 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। इसके साथ ही उन्होंने 11 विकेट भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 रन देकर चार विकेट रहा है। वहीं 11 टेस्ट में एजाज ने 43 विकेट लिए हैं और 2.82 की इकोनॉमी से रन खर्चे हैं। वो तीन बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed