फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Jadeja said Shreyas Iyer can be new Indian captain he averages 60-70

New Indian Captain: जडेजा ने इस खिलाड़ी को बताया नया कप्तान, औसत 60-70 का, चार साल पहले कप्तानी का दावेदार था

Wed, 28 Dec 2022 10:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 10:27 PM IST
सार

2023 वनडे विश्व कप के बाद रोहित शर्मा तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। वनडे और टी20 में हार्दिक उनकी जगह ले सकते हैं तो टेस्ट में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी जा सकती है। 
 

विज्ञापन
Ajay Jadeja said Shreyas Iyer can be new Indian captain he averages 60-70
अजय जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चा जोरों पर है। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा 2023 वनडे विश्व कप के बाद तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ सकते हैं। वनडे और टी20 में हार्दिक उनकी जगह ले सकते हैं तो टेस्ट में ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी जा सकती है। 2022 में सात खिलाड़ियों ने अलग-अलग फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की है, लेकिन आने वाले समय में टीम इंडिया के दो नियमित कप्तान हो सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत के नए कप्तान की रेस में लोकेश राहुल से लेकर ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने श्रेयस अय्यर को भविष्य का कप्तान बताया है। अय्यर धीरे-धीरे टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर रहे हैं। अय्यर के लिए 2022 का साल शानदार रहा है। उन्होंने इस साल सभी प्रारूपों में कुल मिलाकर 1609 रन बनाए हैं। इस मामले में वह सूर्यकुमार यादव से 185 रन आगे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए मीरपुर टेस्ट में अय्यर ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसके बाद जडेजा को लगता है कि अय्यर को बीसीसीआई अगले भारतीय कप्तान के रूप में देख सकता है।
विज्ञापन

जडेजा ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा "यह पहली बार नहीं है, बल्कि श्रेयस अय्यर ने वास्तव में दो-तीन बार चोट से वापसी की है। एक बार जब वह चोट से वापस आया, तो वह शॉर्ट-पिच गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष कर रहा था और उसने इसे दूर करने के लिए काम किया है। तो जब आप एक कमजोरी को दूर करना सीखते हैं तो आप दूसरी कमियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। आशा करते हैं, देखते हैं क्योंकि 2-3 साल पहले, उन्हें अगले भारतीय कप्तान के रूप में देखा जा रहा था। अब भारतीय क्रिकेट में 12 कप्तानों के साथ यह पूरी तरह से एक अलग नजारा है, लेकिन वह अगले कप्तान बन सकते हैं।" 

शिखर धवन और शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए अय्यर इस साल वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने 17 मैचों में 724 रन बनाए। इसके अलावा, वह टेस्ट मैचों में 60.28 के औसत से 422 रन बनाकर शानदार फॉर्म में रहे हैं, जो ऋषभ पंत के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनके सात मैचों में 680 रन हैं। अय्यर, जिन्होंने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच पर शतक जड़ा था, उन्होंने चार अर्द्धशतक के साथ बहुत सुधार दिखाया है।

इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अय्यर की शानदार फॉर्म ने उन्हें तीनों फॉर्मेट में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का दावेदार बना दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ 145 रन का पीछा करते हुए भारत 74 रन पर सात विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था। ऐसे में अय्यर और आर अश्विन ने नाबाद 71 रन की साझेदारी कर टीम को 2-0 से सीरीज जिता दी। 

अजय जडेजा ने कहा "उन्होंने लगातार रन बनाए हैं। इस साल टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 60-70 का है और चौथे दिन उन्होंने जो स्वभाव दिखाया वह शानदार था। अगर उस साझेदारी को ध्यान से देखें, तो अश्विन ने अधिक गेंदों का सामना किया और अधिक रन बनाए। ऐसे में श्रेयस ने जिम्मेदारी के साथ एक छोर संभाले रखा, क्योंकि वह एकमात्र विशेषज्ञ बल्लेबाज थे, जो क्रीज पर थे। यह कहना एक बात है कि 'मुझे दबाव की स्थिति पसंद है। मैं वहां कामयाब होता हूं', लेकिन ऐसा करना कुछ और है मेरे लिए, स्वभाव हमेशा कौशल और क्षमता से अधिक महत्व रखता है, क्योंकि अच्छा स्वभाव आपको प्रदर्शन करने और उस कौशल के साथ न्याय करने की अनुमति देता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed