फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ajay Jadeja must be crying...', Sourav Ganguly on Maxwell innings, counted Afghanistan mistakes WC 2023

WC: 'जडेजा रो रहे होंगे...', सौरव गांगुली ने मैक्सवेल की पारी पर दिया बड़ा बयान, अफगानिस्तान की गलतियां गिनाईं

Sat, 11 Nov 2023 04:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 11 Nov 2023 04:43 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने चोटिल मैक्सवेल को स्लॉगिंग जोन में गेंदबाजी करके उनके लिए शॉट लगाना आसान कर दिया।

विज्ञापन
Ajay Jadeja must be crying...', Sourav Ganguly on Maxwell innings, counted Afghanistan mistakes WC 2023
गांगुली ने जडेजा और अफगानिस्तान पर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लेन मैक्सवेल ने इस सप्ताह के शुरू में अफगानिस्तान के खिलाफ 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 201 रन की पारी खेलकर अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 91 रन था, जब कप्तान पैट कमिंस ने मैक्सवेल का साथ दिया।
विज्ञापन

मैक्सवेल ने कमिंस के साथ नाबाद 202 रन की साझेदारी करके मैच का पासा पलट दिया। मैक्सवेल को पारी के दौरान क्रैंप और पीठ में ऐंठन का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने सिर्फ चौके छक्के लगाए। उन्होंने 21 चौके और 10 छक्के लगाए, जिसमें कमिंस 68 गेंदों पर केवल 12 रन ही बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने चोटिल मैक्सवेल को स्लॉगिंग जोन में गेंदबाजी करके उनके लिए शॉट लगाना आसान कर दिया। गांगुली ने कहा, ''अफगानिस्तान ने मैक्सवेल को बहुत सीधी गेंदबाजी की। उन्हें सातवें स्टंप यानी ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंदबाजी करनी चाहिए थी क्योंकि वह चोटिल थे और गेंद तक नहीं पहुंच पा रहे थे।
विज्ञापन

गांगुली ने कहा कि अफगानिस्तान के गेंदबाज मैक्सवेल की चोट का फायदा उठाने में नाकाम रहे, खासतौर पर तब जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 91 रन था। मैक्सवेल की पारी सर्वकालिक महान वनडे पारियों में से एक मानी जा रही है।

उन्होंने कहा- अजय जडेजा रो रहे होंगे। अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने मैक्सवेल के पैड पर (सीधी गेंद) बहुत अधिक गेंदबाजी की। वह केवल खड़े थे और स्लॉगिंग कर रहे थे। उन्हें ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंदबाजी करनी थी। मैक्सवेल से कुछ भी छीनना नहीं चाहता। आपने संभवत: सबसे बड़ी वनडे पारी देखी है।

पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया अब गुरुवार को कोलकाता में होने वाले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। कंगारुओं ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच हारने के बाद लगातार छह मैच जीते हैं। टीम हालांकि शनिवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश के सामने है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ी मैक्सवेल और स्टार्क को आराम भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed