{"_id":"61ae2492cbd7110053704dc9","slug":"ajaj-patel-became-spinner-from-fast-bowler-ten-years-ago-said-my-decision-was-right","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एजाज पटेल का खुलासा: 23 साल की उम्र में तेज गेंदबाजी छोड़ स्पिनर बने थे एजाज, बोले- मेरा फैसला सही था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एजाज पटेल का खुलासा: 23 साल की उम्र में तेज गेंदबाजी छोड़ स्पिनर बने थे एजाज, बोले- मेरा फैसला सही था
Mon, 06 Dec 2021 08:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:26 PM IST
सार
वानखेडे़ के मैदान पर 10 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले एजाज पटेल 23 साल की उम्र में स्पिन गेंदबाज बने थे। इससे पहले एजाज तेज गेंदबाज हुआ करते थे, लेकिन उनकी लंबाई कम होने के चलते उन्होंने स्पिन गेंदबाज बनने का फैसला किया।
विज्ञापन
एजाज पटेल
- फोटो : twitter@BLACKCAPS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल एक पारी में 10 विकेट लेने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं। मुंबई में जन्मे एजाज ने यह कीर्तिमान रचने के बाद खुलासा किया है कि वो करियर की शुरुआत में तेज गेंदबाज हुआ करते थे। 23 साल की उम्र में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका मानना है कि यह फैसला सही था। एजाज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनसे पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले एक पारी में सभी 10 विकेट ले चुके हैं।
एजाज वानखेडे़ के मैदान पर यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उनके लिए यह मैदान हमेशा से खास था। मैच के पहले दिन चार विकेट लेने के बाद एजाज वानखेडे़ के ऑनर्स बोर्ड में अपना नाम देख रहे थे। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने बाकी के छह विकेट लेकर इतिहास रच दिया। अब ऑनर्स बोर्ड में उनका नाम सबसे ऊपर है।
बीसीसीआई टीवी में एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के सवालों का जवाब देते हुए एजाज ने कहा "यह मेरे लिए बहुत खास था। वानखेडे़ में खेलना और इस तरह का प्रदर्शन करना हमेशा से मेरा सपना रहा है। यह मेरे साथ-साथ मेरे परिवार के लिए भी बेहद खास है।"

लंबाई कम होने की वजह से स्पिनर बने एजाज
तेज गेंदबाज से स्पिनर बनने के सवाल पर उन्होंने कहा "मेरी लंबाई एक तेज गेंदबाज जितनी नहीं है। इसलिए लगभग 10 साल पहले मैंने स्पिन गेंदबाजी करने का फैसला किया। यह फैसला बहुत सही था। इसके बाद से यह यात्रा बहुत ही खास रही है। मैंने काफी मेहनत की क्योंकि आपको पता है कि यह कला सीखने के लिए काफी समय लगता है।"
टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा भारत
न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराने के बाद भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच चुका है। वानखेड़े टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रन के अंतर से हराया, जो कि रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। अब टीम इंडिया इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। 26 दिसंबर से शुरू हो रहे इस दौरे में भारत को तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने हैं।