फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aiden markram takes a stunner of hardik pandya in fourth odi

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने पकड़ा हार्दिक पांड्या का अविश्वसनीय कैच, बन गए 'हीरो'

Sun, 11 Feb 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
aiden markram takes a stunner of hardik pandya in fourth odi
एडेन मार्करम

दक्षिण अफ्रीका ने क्रिकेट जगत को एक से बढ़कर एक फील्डर दिए हैं। सबसे पहले जोंटी रोड्स और हर्शेल गिब्स का दिमाग नाम में आता है। फिर एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी ने मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


अब इस खास लिस्ट में कार्यवाहक कप्तान एडेन मार्करम का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने शनिवार को जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में एक शानदार कैच लपककर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के फील्डिंग स्तर को पुख्ता तौर पर साबित किया। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के खिलाफ चौथे वन-डे में मार्करम ने दर्शनीय कैच लपका और हार्दिक पांड्या को पवेलियन लौटने के लिए मजबूर किया। भारतीय पारी के 47वें ओवर की अंतिम गेंद पर मार्करम हवा में उछले और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़कर खतरनाक पांड्या को आउट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

aiden markram takes a stunner of hardik pandya in fourth odi
एडेन मार्करम

कागिसो रबाडा ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बना रखा था। उन्होंने 47वें ओवर में पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन खर्च किए थे। टीम इंडिया को जरुरत थी कि आखिरी गेंद पर पांड्या चौका या छक्का लगाएं ताकि स्कोरबोर्ड में भारी इजाफा हो। मगर मार्करम ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया।

रबाडा ने क्रोस सीम से ब्लॉक होल गेंद डाली, जिस पार पांड्या टाइमिंग के साथ शॉट नहीं जमा सके। उन्होंने कवर्स के फील्डर को बीट करने की कोशिश की, लेकिन मार्करम ने छलांग लगाई और गेंद लपकली। मार्करम का कैच देख कमेंटेटर्स दंग रह गए और उन्होंने अनमोल शब्दों का उपयोग करते हुए युवा खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और जमकर तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed