फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ahead of the upcoming India Test series the ECB has decided to part ways with their data analysts

IND vs ENG: भारत दौरे से पहले ईसीबी ने लिया अहम फैसला, डेटा विश्लेषकों को किया बर्खास्त; जानें कारण

Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 18 May 2025 06:05 PM IST
सार

इंग्लैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के दो सीनियर क्रिकेट विश्लेषक नाथन लेमन और फ्रेडी वाइल्ड टीम का साथ छोड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ahead of the upcoming India Test series the ECB has decided to part ways with their data analysts
ब्रेंडन मैकुलम - फोटो : ECB

विस्तार

भारतीय टीम को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर जाना है। इससे पहले ही इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अहम फैसला लिया है। इंग्लैंड बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले ही अपने डेटा विश्लेषकों फ्रेडी वाइल्ड और नाथन लेमन को बर्खास्त कर दिया है। ईसीबी ने यह फैसला इसलिए लिया है कि क्योंकि टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम अंतर्मन पर अधिक भरोसा करना चाहते थे। 
विज्ञापन

डेटा पर अधिक नहीं देगा इंग्लैंड 
इंग्लैंड और भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड के दो सीनियर क्रिकेट विश्लेषक नाथन लेमन और फ्रेडी वाइल्ड टीम का साथ छोड़ने जा रहे हैं। इससे पता चलता है कि राष्ट्रीय टीम आगे चलकर डेटा पर अधिक ध्यान नहीं देगी। लीमन और वाइल्ड क्रमशः इंग्लैंड के सीनियर डेटा विश्लेषक और सीमित ओवरों के विश्लेषक हैं। दोनों राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी भागीदारी समाप्त कर रहे हैं। दोनों ही इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की सीमित ओवरों की सीरीज में शामिल नहीं होंगे। इस सीरीज से हैरी ब्रुक कप्तान के तौर पर अपने वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ डेटा पर भरोसा नहीं रखते कोच मैकुलम
मैकुलम केवल डेटा पर आधारित दृष्टिकोण में विश्वास नहीं रखते हैं। न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान का मानना है कि यह खेल के लंबे प्रारूप की की तुलना में टी20 प्रारूप के लिए अधिक उपयुक्त है। मैकुलम को यह भी लगता है कि सहायक कर्मचारियों की कम संख्या माहौल को सरल बनाये रखने में मददगार होती है। उन्होंने कहा, इस दृष्टिकोण के तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपनी तैयारी और प्रदर्शन के लिए अधिक जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएंगे। इसके साथ ही मैच वाले दिनों में ड्रेसिंग रूम को अव्यवस्थित होने से बचाने के लिए सहायक कर्मचारियों की संख्या में कमी की गई है।
विज्ञापन

वास्तव में इंग्लैंड का दृष्टिकोण भारत के विपरीत रहा है, जहां राहुल द्रविड़ के युग में डेटा पर अधिक जोर दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी अपने स्तर पर विश्लेषकों की सलाह ले सकते हैं लेकिन उन्हें अंतर्मन  पर अधिक भरोसा करने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed