{"_id":"673c9b983b9f3551b605255c","slug":"ahead-of-series-marnus-labuschagne-says-india-low-on-confidence-but-australia-won-t-underestimate-them-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: 'भारत का आत्मविश्वास डगा हुआ है', सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लाबुशेन ने दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: 'भारत का आत्मविश्वास डगा हुआ है', सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लाबुशेन ने दिया बयान
Tue, 19 Nov 2024 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:38 PM IST
सार
भारतीय टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे क्रम के बल्लेबाज गिल के बिना मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। लाबुशेन ने कहा कि भारत के पास हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है।
विज्ञापन
मार्नस लाबुशेन
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। भारतीय टीम को इस सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की हार झेलनी पड़ी थी। सीरीज से पहले इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार से आत्मविश्वास डगमगाया होगा।
विज्ञापन
लाबुशेन ने साथ ही कहा कि भले ही भारतीय टीम सीरीज गंवाकर इस दौरे पर आई है, लेकिन उनकी टीम इस प्रतिद्वंद्वी को कमतर आंकने की गलती नहीं करेगी। लाबुशेन ने कहा, भारत के प्रदर्शन के बारे में कुछ कहना मुश्किल होगा। वे पूरी तरह से अलग परिस्थितियों में खेले थे। वह स्पिनरों की मददगार परिस्थितियां थी। मेरे करियर में ऐसा कभी नहीं हुआ कि भारतीय टीम घरेलू सीरीज में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया आई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारे नजरिये से मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है। उनका आत्मविश्वास शायद थोड़ा कम है, वे टेस्ट में जीत के साथ नहीं आए हैं। न्यूजीलैंड से 0-3 से हार गए हैं। मुझे लगता है कि इसने उनके आत्मविश्वास को थोड़ा प्रभावित किया होगा। उनकी टीम में कई शानदार खिलाड़ी हैं और वे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक हैं। इसलिए आप कभी भी ऐसी टीम को कम नहीं आंक सकते।
लाबुशेन ने कहा, 2021 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी। तब टी नटराजन, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे नए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके पास शानदार टीम है और उन्होंने समय के साथ यह दिखाया है। आप भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के विकल्प को देखते हुए कभी कम नहीं आंक सकते। जिसे भी खेलने का मौका मिलेगा उसे भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। ऐसी टीम के प्रतिनिधित्व के लिए वास्तव में आपको एक बहुत अच्छा खिलाड़ी बनना होगा।
रोहित-गिल के बिना उतरेगी भारतीय टीम
भारतीय टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे क्रम के बल्लेबाज गिल के बिना मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। लाबुशेन ने कहा कि भारत के पास हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है। मालूम हो कि रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे, जबकि गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।
भारतीय टीम पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले टेस्ट में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और तीसरे क्रम के बल्लेबाज गिल के बिना मैदान पर उतरने के लिए तैयार है। लाबुशेन ने कहा कि भारत के पास हर तरह की चुनौती का सामना करने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है। मालूम हो कि रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे, जबकि गिल अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे।