{"_id":"677d024ebad451a27307673a","slug":"agras-team-will-play-in-the-biggest-tennis-ball-tournament-llc-ten10-brett-lee-will-mentor-2025-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी आगरा की टीम, ब्रेट ली करेंगे मेंटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC TEN10: टेनिस बॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट एलएलसीटेन10 में खेलेगी आगरा की टीम, ब्रेट ली करेंगे मेंटर
Tue, 07 Jan 2025 04:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:00 PM IST
सार
इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
LLC टेन-10 में रजिस्टर करने के लिए QR कोड को स्कैन करें
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट मिलकर लखनऊ में टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग एलएलसीटेन10 का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके ट्रायल 15 और 19 जनवरी को उत्तर प्रदेश के 11 शहरों में आयोजित किये जाएंगे। इस लीग में युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बड़े अवसर दिए जा रहे हैं। ट्रायल क्वालिफाई होने पर नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़ियों का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा, लीग खेलने वाले खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने का मौका मिलेगा, लीग के उत्कृष्ट 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को एक चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यानी प्रतिभावान खिलाड़ियों को लीग से नाम कमाने के साथ - साथ कार, बाइक और कैश प्राइज जीतने भी मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
आगरा से आपको क्यों खेलना चाहिए
-अगर आपका टीम में चयन होता है तो आपको खेलते हुए टीवी, ओटीटी, रेडियो, प्रिंट के जरिये 20 करोड़ से ज्यादा हिंदुस्तानी देख सकेंगे।
-इस टूर्नामेंट में ब्रेट ली, हरभजन सिंह, इरफान पठान, क्रिस गेल और सुरेश रैना जैसे मेंटर टीमों को मेंटर कर रहे हैं जिनसे आप जीवन भर याद रखने वाली चीजें सीख सकते हैं।
-अगर आगरा टीम एलएलसीटेन10 का खिताब जीतती है और आप उस टीम का हिस्सा होते हैं तो पूरे शहर और परिवार को गौरवान्वित करने वाला क्षण आपको मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या कहते हैं आगरा टीम के मालिक
जीएल बजाज ग्रुप के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि टीम सुपर चैलेंजर्स आगरा के साथ मेरा सपना न केवल ट्रॉफी जीतना, बल्कि क्रिकेट में नई ऊंचाइयों को छूना है। इस टीम का हिस्सा बनने का उद्देश्य केवल जीतना नहीं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करना है। इस पहल में हमारे मार्गदर्शक के रूप में क्रिकेट के महान खिलाड़ी ब्रेट ली का जुड़ना, गर्व और प्रेरणा की बात है। उनकी मेंटरशिप से हमारे खिलाड़ी न केवल तकनीकी कौशल, बल्कि मानसिक मजबूती भी हासिल करेंगे। ट्रॉफी सिर्फ एक लक्ष्य है, असली विजेता वे होंगे जो अपने खेल और मेहनत से मिसाल कायम करेंगे। मैं अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व करता हूं और उम्मीद करता हूं कि हम इस सफर में नई इबारत लिखेंगे। इस टीम में शामिल होने के लिए जीएल बजाज ग्रुप आगरा के सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को आमंत्रित कर रहा है कि वह ट्रायल के लिए रजिस्टर करें और अपनी टीम सुपर चैलेंजर्स आगरा को रिप्रजेंट करने का मौका पाएं।