{"_id":"4c611cc8-3a4a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aggression-positive-mindset-must-against-india-saus-misbah","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रामक और सकारात्मक होकर खेंलेगे: मिस्बाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आक्रामक और सकारात्मक होकर खेंलेगे: मिस्बाह
कराची/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर के अंत से शुरू हो रहे भारत दौरे से पहले पाकिस्तान के वन-डे कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा कि उनकी टीम दौरे पर आक्रामक और सकारात्मक क्रिकेट खेलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम जब कभी भी भारत में खेलते हैं तो वहां का दबाव और तनाव बिल्कुल अलग होता है। इससे निपटने का एकमात्र उपाय आक्रामक और सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलना ही है।
विज्ञापन
इसी तरह ट्वंटी-20 टीम के कप्तान मोहम्मद हफीज ने कहा कि ना केवल खिलाड़ी बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी इस सीरीज को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।
हफीज ने कहा कि दुर्भाग्य से क्रिकेट के इतर अन्य कारणों से हम लगातार द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेल पा रहे हैं। मेरा मानना है कि जहां तक दोनों देशों के बीच रिश्ते की बात है तो उससे खेल, खासकर क्रिकेट को अलग रखा जाए। जब कभी भी कुछ होता है तो इसका असर क्रिकेट पर ही पड़ता है।’
विज्ञापन