फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After World T20 now Decision on women ODI World Cup in two weeks

वर्ल्ड T20 के टलने के बाद अब महिला विश्व कप पर भी संकट के बादल, जल्द लिया जाएगा फैसला

Tue, 21 Jul 2020 06:12 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
After World T20 now Decision on women ODI World Cup in two weeks
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा है कि 2021 महिला विश्व कप के भविष्य पर फैसला अगले दो हफ्ते में किया जाएगा। बार्कले का बयान सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की इस टिप्पणी के बाद आया है कि कोरोना वायरस महामारी के खतरे के बावजूद न्यूजीलैंड में छह फरवरी से सात मार्च तक होने वाली इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम में अभी बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन


आईसीसी को हालांकि अक्तूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप को स्थगित करने को बाध्य होना पड़ा है। बार्कले ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, 'यह फैसला (एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप पर) अगले दो हफ्ते में किया जाएगा। क्योंकि अगर इस प्रतियोगिता को स्थगित करने की जरूरत है तो बेशक समय से पता चल जाए तो बेहतर है और इसी तरह अगर प्रतियोगिता का आयोजन होना है तो हमें अंतिम फैसला करने की जरूरत है, जिससे कि हम फरवरी में शानदार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जरूरी संसाधन जुटा सकें।'
विज्ञापन


न्यूजीलैंड इस महामारी से सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल है, लेकिन वहां और दुनिया भर में यात्रा पाबंदियां परेशानियां पैदा कर सकती हैं।  बार्कले ने कहा, 'टीमें दुनिया भर में यात्रा कैसे करेंगी, उन्हें अन्य देशों से होकर आना होगा और इसके नतीजे क्या होंगे? इसके अलावा उन्हें पृथकवास से जुड़ी पाबंदियों से गुजारना होगा और इन सभी चीजों पर खर्चा होता है और इसमें बजट से जुड़ी सीमाएं भी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed