{"_id":"684c10d570a6b068170d0312","slug":"after-pakistan-t20i-snub-babar-azam-signs-big-bash-league-deal-with-sydney-sixers-know-details-2025-06-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Babar Azam: टी20 में हो रही अनदेखी से परेशान बाबर आजम ने थामा दूसरी टीम का दामन, अब इस लीग में खेलेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Babar Azam: टी20 में हो रही अनदेखी से परेशान बाबर आजम ने थामा दूसरी टीम का दामन, अब इस लीग में खेलेंगे
Fri, 13 Jun 2025 05:21 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 13 Jun 2025 05:21 PM IST
सार
बाबर आजम ने सिक्सर्स का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- मुझे आगामी सत्र के लिए सिडनी सिक्सर्स में शामिल होने पर बहुत गर्व है। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीगों में से एक में खेलने और इतनी सफल और सम्मानित फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने का एक रोमांचक अवसर है।
विज्ञापन
बाबर आजम
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान की टी20 टीम में लगातार हो रही अनदेखी से परेशान पूर्व कप्तान बाबर आजम ने दूसरी टीम का दामन थाम लिया है। अब वह सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग में खेलते नजर आएंगे। इसकी घोषणा टीम ने शुक्रवार को की। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले साल आखिरी टी20 मुकाबला खेला था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलेंगे बाबर
अब बाबर बिग बैश लीग के 15वें सत्र में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। फ्रेंचाइजी की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, 'सिडनी सिक्सर्स आगामी केएफसी बीबीएल|15 सीजन के लिए पाकिस्तान के सुपरस्टार बाबर आजम के साथ अनुबंध की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं, जो लीग के इतिहास में सबसे बड़े अधिग्रहणों में से एक है। हम बाबर का सिक्सर्स में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं।'

बाबर ने जताई खुशी
वहीं, बाबर आजम ने भी सिक्सर्स का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- मुझे आगामी सत्र के लिए सिडनी सिक्सर्स में शामिल होने पर बहुत गर्व है। यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीगों में से एक में खेलने और इतनी सफल और सम्मानित फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने का एक रोमांचक अवसर है। मैं टीम की सफलता में योगदान देने, प्रशंसकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और पाकिस्तान में अपने दोस्तों, परिवार और समर्थकों के साथ इस अनुभव को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।

बाबर, रिजवान और शाहीन को दी जा चुकी है सूचना
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में गुरुवार को बताया गया था कि आकिब जावेद, अलीम डार, अजहर अली और असद शफीक सहित पाकिस्तानी चयनकर्ता अगले सप्ताह वेस्टइंडीज और बांग्लादेश में होने वाली सीरीज के लिए टी20 टीम की घोषणा कर सकते हैं। ये दोनों सीरीज जुलाई-अगस्त में खेली जाएंगी। रिपोर्ट की मानें तो चयनकर्ताओं और मुख्य कोच माइक हेसन ने बाबर, रिजवान और शाहीन को पहले ही बता दिया है कि आगामी टी20 सीरीज के लिए उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तथा वनडे प्रारूप पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

पाकिस्तान टीम का कार्यक्रम
पाकिस्तान को जुलाई के आखिरी सप्ताह में वेस्टइंडीज का दौरा करना है जहां उसे तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेलने हैं। कैरेबियाई देशों में खेलने के बाद पाकिस्तान की टीम तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगी लेकिन अगस्त में होने वाली इस सीरीज को पांच मैच की करने का सुझाव दिया गया है। पाकिस्तान को अगस्त के आखिर में अफगानिस्तान की टी20 टीम की भी मेजबानी करनी है। यह सब सितंबर में होने वाले एशिया कप (अभी तक पुष्टि नहीं हुई है) और अगले साल के शुरुआत में होने वाले आईसीसी विश्व टी20 कप की तैयारी का हिस्सा है।