फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after loss the 4th odi in banglore, twitter user said Stop this politics game Virat

'कोहली राजनीति करना बंद करो', टीम इंडिया की हार पर क्रिकेट जगत की प्रतिक्रियाएं

Fri, 29 Sep 2017 11:16 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 29 Sep 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
after loss the 4th odi in banglore, twitter user said Stop this politics game Virat
विराट कोहली - फोटो : PTI

ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 21 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वार्नर (124) और आरोन फिंच (94) की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 313 रन ही बना सकी। अपने 100 वन-डे में 119 गेंदों में 12 चौके और चार छक्को की मदद से 124 रन की पारी खेलने वाले डेविड वार्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 335 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने जोरदार शुरुआत की। ओपनर अजिंक्य रहाणे (53) और रोहित शर्मा (65) ने 106 रन की शतकीय साझेदारी की। रहाणे ने 66 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई  टीम ने पांच मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज की। फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 1 अक्टूबर को नागपुर में खेला जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- INDvAUS: ऑस्ट्रेलिया ने 13 मैचों बाद चखा जीत का स्वाद, टीम इंडिया को 21 रन से दी मात

बता दें कि स्मिथ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम  ने 13 मैचों के बाद एशियाई धरती पर जीत हासिल की है। उसका जीत का रिकॉर्ड 1-11 हो गया है। वहीं, विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार 10 जीत का रिकॉर्ड बनाने से चूक गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर पर किसने क्या कहा

after loss the 4th odi in banglore, twitter user said Stop this politics game Virat
विराट कोहली

आइये आपको बताते हैं कि ट्विटर के माध्यम से इंडिया के हार पर किसने क्या रिएक्ट कियाः-

चौथे वन-डे की हार पर लोगों ने विराट पर जमकर निशाना साधा। लोगों ने ट्विटर पर कहा कि विराट ने क्या समझकर धोनी को बैंटिंग करने नंबर-7 पे उतारा। लोगों ने कहा विराट राजनीति बंद करें।
 




हर्षित अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा विराट पता नहीं बैटिंग ऑडर को लेकर क्या कर रहे हैं। धोनी को नंबर- 7 पे उतारना कोई सेन्स है क्या? पुअर क्रिकेट!
 


हेमंग बदानी के ट्वीट कर कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी धोनी धोनी का गुंज सुनाई पड़ा। यही है इस आदमी की खासियत।
 


आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने ट्वीट कर कहा कि टीम इंडिया के लिए हार्ड लक था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा खेला। उसने चौथे वन-डे में 21 रन से जीत दर्ज है। फिलहाल टीम इंडिया 3-1 से आगे है।
 

ट्विटर पर किसने क्या कहा

after loss the 4th odi in banglore, twitter user said Stop this politics game Virat
भारतीय क्रिकेट टीम
हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कहा कि बल्लेबाजी क्रम में बदलाव एक अच्छा प्रयोग था। मगर धोनी आउट ऑफ पोजिशन बल्लेबाजी कर रहा था। यह सोचने की बात है। आगे उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंतिम ओवर की गेंदबाजी अच्छी थी। और इंडिया अंत तक आते-आते सिमट गई।
 

 


वीवीएस लक्षमण ने ट्वीट कर कहा कि रहाणे का सही कैरेक्टर दिखा। उन्होंने शानदार 88 रन की शानदारी खेली।
 


रॉबिन उथप्पा ने ट्वीट कर कहा कि रोहिट शर्मा ने कितना गजब का पुल शॉट खेला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed