{"_id":"66003a8de44b428aab0931f0","slug":"after-imad-wasim-mohammad-amir-come-back-from-retirement-declared-himself-available-for-t20-world-cup-2024-2024-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Amir: इमाद के बाद अब आमिर का संन्यास से यू-टर्न, फैसला बदला, टी20 विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Amir: इमाद के बाद अब आमिर का संन्यास से यू-टर्न, फैसला बदला, टी20 विश्व कप के लिए खुद को उपलब्ध बताया
Sun, 24 Mar 2024 08:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:07 PM IST
सार
पाकिस्तानी पेसर ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह दुनिया भर में टी-20 लीग खेल रहा है और अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे वापसी के लिए मना लिया है।
विज्ञापन
आमिर और इमाद
- फोटो : Social Media
विस्तार
पाकिस्तान के बाएं हाथ के विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदल लिया है और वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। आमिर को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में 2010 से 2015 के बीच प्रतिबंध झेलना पड़ा था और वह कुछ समय के लिए जेल भी गया था।
पाकिस्तानी पेसर ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह दुनिया भर में टी-20 लीग खेल रहा है और अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे वापसी के लिए मना लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी पेसर ने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह दुनिया भर में टी-20 लीग खेल रहा है और अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे वापसी के लिए मना लिया है।
विज्ञापन
आमिर ने वापसी पर क्या कहा?
आमिर ने एक्स पर लिखा ,‘पाकिस्तान के लिए खेलना सपना है। जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं कि हमें अपने फैसले बदलने पड़ते हैं। मेरे और पीसीबी के बीच सकारात्मक बात हुई है और उन्होंने मुझे यह महसूस कराया है कि पाकिस्तान क्रिकेट को मेरी जरूरत है और मैं अभी भी खेल सकता हूं।’

मोहम्मद आमिर
- फोटो : सोशल मीडिया
2020 में खेला था पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच
आमिर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी टी-20 मैच अगस्त 2020 में मैनचेस्टर में खेला था। उन्हें काकुल में राष्ट्रीय शिविर के लिए बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा- परिवार और अपने चाहने वालों के साथ चर्चा करने के बाद मैं आगामी टी20 विश्व कप के लिए उपलब्ध हूं। मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं क्योंकि यह मेरे व्यक्तिगत निर्णयों से पहले आता है। हरी जर्सी पहनना और अपने देश की सेवा करना हमेशा से मेरे लिए खास रहा है।

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के लिए खेल सकते हैं
जल्द ही 32 साल के होने जा रहे आमिर ने अब तक 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने सभी प्रारूपों में कुल 259 विकेट हासिल किए हैं। आमिर ने टेस्ट में 119 विकेट, वनडे में 81 विकेट और टी20 में 59 विकेट लिए हैं। इससे पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर और इस बार इस्लामाबाद यूनाइटेड को पीएसएल चैंपियन बनाने वाले इमाद वसीम ने भी संन्यास से वापसी की थी और खुद को आगामी टी20 विश्व कप के लिए उपलब्ध बताया था।