फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After exit from Vijay Hazare Trophy MS Dhoni loses his calm

जाने क्यों भड़क गए 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी

Sun, 19 Mar 2017 09:59 PM IST
amarujala.com, presented By: नवीन चौहान
amarujala.com, presented By: नवीन चौहान Updated Sun, 19 Mar 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
 After exit from Vijay Hazare Trophy MS Dhoni loses his calm
विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी
आमतौर पर पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान भारतीय टीम के वनडे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को बहुत ही संयम वाले खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। उन्हें उनके शांत स्वभाव और व्यवहार की वजह से उन्हें  'कैप्टन कूल' के नाम से भी पुकारा जाता है। लेकिन शनिवार को एक वाकया सामना आया जब धोनी अपना आपा खो बैठे।  
विज्ञापन


दिल्ली के पालम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ मिली हार के बाद धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों पर भड़क उठे।

 धोनी की कप्तानी में खेल रही झारखंड झारखंड को बंगाल ने 50 ओवर में जीत के लिए 330 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड ने 100 रनों के अंदर झारखंड के शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। हालांकि सौरभ तिवारी और धोनी ने झारखंड को जीत की ओर ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी की। धोनी को मैच में अनुभवी गेंदबाद प्रज्ञान ओझा ने 70 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। जिसके बाद मैच लगभग खत्म हो गया।  
विज्ञापन


 

विजय हजारे ट्राफी जीतने की थी माही की इच्छा

 After exit from Vijay Hazare Trophy MS Dhoni loses his calm
dhoni - फोटो : getty
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विजय हजारे ट्राफी के सेमीफाइनल में बंगाल के खिलाफ मिली हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपना आपा खो बैठे। झारखंड टीम के एक खिलाड़ी ने बताया कि, "हम दुर्भाग्यवश फाइनल में पहुंचने से चूक गए। विजय हजारे ट्राफी में जीत हासिल करना माही के भाई की  इच्छा थी। हमारे गेंदबाजों ने अपनी लय खो दी। आप सेमीफाइनल मैच में ऐसी बॉलिंग करके जीत की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। खराब बॉलिंग और फील्डिंग के कारण बंगाल टीम ने 330 रन बनाये। धोनी भाई इससे खुश नहीं थे और मैंने उन्हें पहली बार इतना परेशान देखा। आप उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि धोनी भाई इतना अशांत हो जाएंगे। वह ऐसे हैं जो हमेशा हमारा समर्थन करते हैं।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed