गांगुली की वजह से बीसीसीआई से नहीं जुड़े राहुल द्रविड़!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को बीसीसीआई ने टीम इंडिया की तिकड़ी (सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण) को टीम इंडिया की चयन समिति में शामिल किया। इस बीच टीम इंडिया के एक और दिग्गज राहुल द्रविड़ को कोच बनाए जाने की अटकलें हुई।
लेकिन मंगलवार को इन अटकलों पर भी तब विराम लग गया जब बीसीसीआई ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया का कोच बना दिया। तो क्या बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ जैसे पूर्व दिग्गज की अनदेखी की या वजह कुछ और रही।
ऐसे में बात सामने आ रही है कि क्या द्रविड़ ने पूर्व कप्तान गांगुली से इगो क्लैश के चलते बीसीसीआई को मना किया। यह जगजाहिर है कि टीम इंडिया में बतौर खिलाडी रहते हुए द्रविड़ के गांगुली से रिश्ते अच्छे नहीं रहे। कई बार दोनों खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रुम में विचारों के मतभेद की स्थिति रही।
गांगुली ने भी दिया बड़ा बयान
बीसीसीआई की सलाहकार समिति में इंट्री के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान सामने आया है।
सोमवार को बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर की ओर ट्विटर के जरिए यह जानकारी दी गई कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम इंडिया के चयन की सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
बीसीसीआई की ओर से टीम इंडिया के बिग थ्री को समिति में पद मिलने की औपचारिक घोषणा के बाद गांगुली ने कोलकाता में मीडिया से मुलाकात की। मुलाकात में गांगुली ने कहा कि उन्हें अभी तक बीसीसीआई में अपने कार्य को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
सचिन और लक्ष्मण के बारे में भी बोले गांगुली
अपने आवास कोलकाता में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलकर बात की। एक तरफ तो उन्होंने बीसीसीआई में अपने कार्य को लेकर अस्पष्टता जताई।
लेकिन इसके साथ ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के साथ समिति से जुड़ने पर हर्ष भी जताया। गांगुली ने कहा, " मुझे काफी खुशी हो रही है कि एक बार फिर मैं सचिन और लक्ष्मण के साथ बीसीसीआई से जुड़ा हूं।"
उम्मीद जताई जा रही है बांग्लादेश दौरे पर जाने से पूर्व तीनों दिग्गज कोलकाता में मीटिंग करेंगे। कयास यह भी है कि मीटिंग में उनके साथ टीम इंडिया के नए कोच रवि शास्त्री भी शामिल हो।