फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after England tour New Zealand wicket keeper bj watling will announce for his retirement from international cricket

इंग्लैंड दौरे के बाद संन्यास लेंगे न्यूजीलैंड के वाटलिंग

Wed, 12 May 2021 08:30 AM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 12 May 2021 08:30 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने अंतररराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे के बाद वाटलिंग संन्यास ले लेंगे।

विज्ञापन
after England tour New Zealand wicket keeper bj watling will announce for his retirement from international cricket
बीजे वाटलिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग ने इंग्लैंड दौरे के बाद क्रिकेट के रूप प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड से दो टेस्ट (2-6 लॉर्ड्स, 10 से 14 एजबेस्टन) खेलने हैं। इसके बाद 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में टीम इंडिया से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

विज्ञापन


यह वाटलिंग का न्यूजीलैंड की ओर से आखिरी मुकाबला होगा। वाटलिंग न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेटकीपर के रूप में अपने करिअर का समापन करेंगे। उन्होंने 39.77 के औसत से 3381 रन बनाए हैं जो किसी न्यूजीलैंड के विकेटकीपर के सर्वाधिक रन हैं।
विज्ञापन


उनके नाम टेस्ट में विकेट के पीछे 257 शिकार हैं जो न्यूजीलैंड की ओर से रिकॉर्ड है। पैंतीस वर्षीय वाटलिंग ने 73 टेस्ट मैचों में 38.11 की औसत से 3773 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक हैं और 205 उनका व्यक्तिगत उच्चतम स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट के लिए हुई पांच सर्वश्रेष्ठ साझेदारियां में से दो न्यूजीलैंड के नाम हैं और इन दोनों में वाटलिंग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके नाम आठ स्टंपिंग भी हैं। वाटलिगं ने साल 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वाटलिंग ने न्यूजीलैंड की तरह से पांच टी20 और 28 वनडे मैच भी खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed