एक तो हार, ऊपर से धोनी का बेतुका बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनचेस्टर में इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद घटिया बल्लेबाजी को लेकर टीम इंडिया की आलोचना हो रही है, लेकिन कप्तान धोनी को इस शर्मनाक हार का कोई गम नहीं हैं।
बल्कि वो तो ये कहकर खुश हो रहे हैं कि तीन दिन में मैच खत्म होने से उनकी टीम को 2 दिन का आराम मिल गया।
मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कप्तान धोनी ने कहा, "अच्छा हुआ 3 दिन में मैच हार गए, अब 2 दिन आराम के लिए मिलेंगे।"
इस हार के साथ ही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से पिछड़ गया है।
'अच्छा हुआ 3 दिन में हारे, आराम करेंगे'
टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लगातार गैर जिम्मेदाराना प्रदर्शन से चौथे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन पारी और 54 रन से शर्मनाक हार को गले लगा बैठी।
मैच के बाद धोनी से पूछा गया कि आपके लिए सकारात्मक क्या रहा तो उन्होंने कहा, "अच्छा हुआ हमें दो दिन का समय आराम के लिए मिल गया।"
इंग्लैंड ने पहली पारी में 215 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय बल्लेबाजी को दूसरी पारी में 43 ओवर में 161 रन पर ढेर कर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।