फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   after clerical error of icc pakistan become no 1 in t20 ranking

कंगारू बोर्ड का खुलासा, ICC की गलती से खुद को माना बैठे थे नंबर वन, जबकि पाक है असली हकदार

Fri, 23 Feb 2018 04:39 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
after clerical error of icc pakistan become no 1 in t20 ranking
पाकिस्तान टीम - फोटो : File
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आखिरकार अपनी गलती मानते हुए यह स्वीकार कर लिया है कि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टी20 ट्राई सीरीज में बिना एक भी मैच हारे कंगारू टीम सीरीज जीतने में तो कामयाब रही, लेकिन आईसीसी टी20 रैंकिंग में वह अब भी दूसरे नंबर पर है जबकि पाकिस्तान टॉप पर है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने पिछले हफ्ते यह बयान दिया था कि अगर ऑस्ट्रेलिया इस ट्राई सीरीज में बिना कोई मैच हारे सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रहता है तो उनकी टीम टी20 में नंबर वन हो जाएगी। 
विज्ञापन


हालांकि कंगारू टीम ऐसा करने में तो कामयाब रही लेकिन नंबर वन नहीं बन पाई। इस पूरे घटनाक्रम पर बोर्ड ने एक बार फिर बयान जारी करते हुए कहा कि यह सारी गलतफहमी आईसीसी द्वारा दी गई क्लेरिकल एरर की वजह से हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

'क्लेरिकल एरर' के कारण कैल्कुलेशन में हुई गलती 

after clerical error of icc pakistan become no 1 in t20 ranking
ऑस्ट्रेलिया टीम
बोर्ड ने कहा कि रैकिंग राउंड ऑफ पर ऑस्ट्रेलिया के 125.65 प्वॉइंट थे और पाकिस्तान के 125.84 अंक यानी वो पाकिस्तान से 0.19 अंक पीछे है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस छोटे फॉर्मेट में 2011 के बाद से नंबर वन नहीं बन पाया है। वहीं, टीम इंडिया रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। टेस्ट और वन-डे में भारतीय टीम नंबर-1 बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed