{"_id":"615d646c8ebc3edaf04f2729","slug":"after-blistring-half-century-ishan-kishan-says-everyone-helped-me-but-pollard-advice-helped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MI vs RR: तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद बोले ईशान किशन, पोलार्ड की सलाह काम आई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MI vs RR: तूफानी अर्धशतक लगाने के बाद बोले ईशान किशन, पोलार्ड की सलाह काम आई
Wed, 06 Oct 2021 02:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 06 Oct 2021 02:25 PM IST
सार
राजस्थान के खिलाफ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने के बाद ईशान किशन ने कहा कि पोलार्ड ने उनसे पुराने वीडियो देखने को कहा था। ऐसा करने से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिला और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन
पोलार्ड की बात मानकर ईशान ने फॉर्म में वापसी की है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के खिलाफ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने के बाद मुंबई के बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा है कि मुश्किल समय में सभी उनके साथ थे। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट से लेकर हार्दिक पांड्या और विराट कोहली जैसे कई खिलाड़ियों ने उनकी मदद की। पोलार्ड की सलाह मानकर उन्होंने अपने पुराने वीडियो देखे और उसी पुराने अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान किशन के लिए आईपीएल 2021 का सीजन बहुत ही खराब रहा था और वो अधिकतर मैचों में गलत शॉट खेलकर आउट हो रहे थे। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन बनाकर अपनी टीम को बहुत जरूरी जीत दिलाई है। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।
अपनी टीम को जिताने के बाद ईशान ने कहा "फिर से ओपनिंग करके अच्छा लग रहा है और अपनी टीम के लिए रन बनाकर बड़े अंतर जीत दिलाना सुखद है। हमारी टीम के लिए लय में आना बहुत जरूरी था। पहले फील्डिंग करने से भी हमें फायदा मिला, मुझे पिच के बारे में काफी कुछ पता चल गया था। हमारा प्लान था कि ज्यादा से ज्यादा सीधे बल्ले से खेलेंगे और वी के इलाके में ही रन बनाएंगे। सभी बल्लेबाजों के प्लान के अनुसार ही बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। मैं भी अच्छी लय में नहीं था।"
विज्ञापन
अपनी टीम को जिताने के बाद ईशान ने कहा "फिर से ओपनिंग करके अच्छा लग रहा है और अपनी टीम के लिए रन बनाकर बड़े अंतर जीत दिलाना सुखद है। हमारी टीम के लिए लय में आना बहुत जरूरी था। पहले फील्डिंग करने से भी हमें फायदा मिला, मुझे पिच के बारे में काफी कुछ पता चल गया था। हमारा प्लान था कि ज्यादा से ज्यादा सीधे बल्ले से खेलेंगे और वी के इलाके में ही रन बनाएंगे। सभी बल्लेबाजों के प्लान के अनुसार ही बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि हर खिलाड़ी के जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। मैं भी अच्छी लय में नहीं था।"
विज्ञापन
खराब समय में सभी ने साथ दिया
ईशान ने बताया कि खराब समय में सभी ने उनका सपोर्ट किया। उन्होंने कहा "पिछले सीजन की तरह अधिकतर बल्लेबाज रन नहीं बना रहे थे। हमारे पास बहुत ही अच्छा सपोर्ट स्टाफ है। हमारे कप्तान भी सभी खिलाड़ियों को सपोर्ट करते हैं। मैनें विराट भाई और हार्दिक भाई से भी बात की। सभी ने मुझे सपोर्ट किया। पोलार्ड से भी मेरी बात हुई। उन्होंने मुझसे कहा कि चीजें साधारण रखो, उसी अंदाज में बल्लेबाजी करो जैसे पहले करते थे। अपने पिछले सीजन के वीडियो देखो कि तुम क्या कर रहे थे। मैंने कुछ वीडियो देखे और इससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला।"
हम अभी कोलकाता की हार के बारे में नहीं सोच रहे
ईशान ने बताया कि भले ही यह बात चल रही हो कि हम कोलकाता की हार के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हम सिर्फ अपने अगले मैच पर ध्यान रखना चाहते हैं। जिस तरह से हमने यह मैच खेला है उसी ऊर्जा के साथ अगला मैच भी खेलना चाहते हैं। मुंबई को अपने आखिरी मैच में हैदराबाद को 48 रन से या 66 गेंद रहते हराना होगा। अगर मुंबई की टीम ऐसा कर पाती है तो उसका रन रेट कोलकाता से बहतर होगा और प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं यदि कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाती है तो मुंबई को चौथे स्ठान में पहुंचने के लिए अपने आखिरी मैच में सिर्फ जाती हासिल करनी होगी।