फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   After 11 years, Delhi and Bangalore qualified for the playoffs together, making an interesting coincidence

11 साल बाद दिल्ली और बैंगलोर ने एक साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई किया, बना दिलचस्प संयोग

Tue, 03 Nov 2020 08:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 03 Nov 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
After 11 years, Delhi and Bangalore qualified for the playoffs together, making an interesting coincidence
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कैपिटल्स ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। आरसीबी को हराने के साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही और क्वालीफायर 1 में पहुंच गई। दिल्ली की जीत के साथ ही विराट की अगुवाई वाली बैंगलोर भी अंकों और रनरेट के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई।

विज्ञापन


पिछले कुछ सीजन से ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली दोनों टीमों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया और नॉकआउट स्टेज में पहुंची। इसके साथ ही एक खास संयोग भी बना। दिल्ली और बैंगलोर की टीम ने साल 2009 के बाद अब फिर से एक साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है।
विज्ञापन


आईपीएल 2009 में तब भी दोनों ही टीमें शीर्ष चार में रही थीं और अगले दौर में पहुंची थीं। हालांकि तब दिल्ली अंक तालिका में 20 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही थी और बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर थी। वहीं इस साल दिल्ली की टीम दूसरे स्थान पर रही है और बैंगलोर की टीम तीसरे/चौथे पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और खास संयोग यह भी है कि उस वक्त भी आईपीएल का आयोजन देश से बाहर हुआ था। तब टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था और इस साल यूएई में हो रहा है। तब दिल्ली की टीम सेमीफाइनल में हार गई थी और डेक्कन चार्जर्स विजेता बनी थी, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम उप-विजेता रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed