{"_id":"0bc5199c-31b4-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"afridi-not-a-sure-pick-for-india-tour-says-chief-selector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफरीदी का भारत जाना तय नहीं: कासिम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आफरीदी का भारत जाना तय नहीं: कासिम
लाहौर/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इकबाल कासिम का कहना है कि अगले महीने भारत दौरे पर शाहिद आफरीदी को टीम में चुना जाना फिलहाल तय नहीं है।
विज्ञापन
मुख्य चयनकर्ता ने कहा कि पूर्व कप्तान को भारत के खिलाफ सीरीज में चुना जाना घरेलू और ट्वंटी-20 टूर्नामेंट पर भी निर्भर करता है। लेकिन फिलहाल भारत दौरे के लिए उनकी टीम में जगह को लेकर कुछ भी तय नहीं है। वर्ष 2007 के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी है।
विज्ञापन
अगले महीने होने वाली इस सीरीज में दोनों देशों के बीच दो ट्वंटी-20 और तीन वन-डे खेले जाने हैं। पाकिस्तानी चयनकर्ता संभवत: 10 दिसंबर तक खत्म हो रहे घरेलू ट्वंटी-20 टूर्नामेंट के बाद ही भारत दौरे के लिए खिलाड़ियों का चयन करेंगे।
विज्ञापन