एक बल्लेबाज ने अकेले ही विपक्षी टीम को छोड़ा पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे में चल रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में मेहमान अफगानिस्तान टीम ने मेजबान टीम को 58 रनों से पटखनी देकर सीरीज बराबर कर ली।
पहले मैच में जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को हराकर मैच में बढ़त हासिल की थी लेकिन अफगान बल्लेबाज मोहम्मद नबी (116) के करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बदौलत अफगान ने सीरीज में वापसी की।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने मेजबान को निर्धारित 50 ओवरों में 272 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 213 रनों पर सिमट गई।
जिम्बाब्वे की पूरी टीम नहीं कर सकी नबी की बराबरी
अफगानिस्तान टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहम्मद नबी ने शानदार खेल दिखाया और करियर की पहली सेंचुरी लगाई। उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके लगाकर 116 रन बनाए।
नबी इस मैच में अपनी टीम के इकलौते बल्लेबाज रहे जिन्होंने छक्का लगाया। इतना ही नहीं जिम्बाब्वे की ओर से कुल 5 छक्के लगे जबकि नबी ने अकेले ही 6 छक्के लगाए।
लिहाजा वह छक्के लगाने में जिम्बाब्वे की पूरी टीम पर भारी रहे। मैन ऑफ द मैच नबी को चुना गया। 5 मैचों की सीरीज में दोनों टीम 1-1 से बराबर चल रहे हैं। अगला मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।