फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan draw ODI series against Zimbabwe

अफगान टीम ने क्रिकेट में रचा एक और इतिहास

Fri, 25 Jul 2014 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan draw ODI series against Zimbabwe
अफगानिस्तान को भले ही क्रिकेट में मेमना समझा जाता हो, लेकिन वह तेजी से उभरती टीम बनती जा रही है।
विज्ञापन


भारत के इस पड़ोसी मुल्क ने कुछ साल पहले ही क्रिकेट जगत में प्रवेश किया है। और दो-तीन साल के अंदर उसने टीम इंडिया और पाकिस्तान जैसी शीर्ष टीमों को भी परेशान कर चुकी है।

लेकिन अब उसने कभी उलटफेर करने में माहिर माने जाने वाली जिंबाब्वे को एक वनडे सीरीज में लगातार 2 बार मुकाबले में हराने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही 2 जीत के साथ उसने पहली बार किसी टेस्ट खेलने वाली टीम के साथ वनडे सीरीज बराबरी पर खत्म किया है।
विज्ञापन

सौ रनों से हासिल की जीत

Afghanistan draw ODI series against Zimbabwe
चार मैचों की वनडे सीरीज के पहले 2 मैच हारने के बाद अफगानिस्‍तान ने जबर्दस्त वापसी करते हुए मेजबान जिंबाब्वे से अंतिम दोनों मैच जीतकर न सिर्फ सीरीज में वापसी की बल्कि बराबरी भी करा ली।

इस जीत की सबसे बड़ी बात यह है कि अफगानिस्तान पहली बार किसी टेस्‍ट खेलने वाले देश के सा‌थ द्वीपक्षीय सीरीज खेल रहा था और उसे भी 2-2 से बचाने में कामयाब रहा। अफगान टीम अपनी पहली बड़ी सीरीज बचाने में कामयाब रहा।

बुलावायो में खेले गए चौथे मैच में पहले बल्‍लेबाजी करते ‌हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 49.1 ओवर में 259 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद अफगान टीम ने 260 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए मेजबान को 38 ओवर में ही 159 रनों पर समेट दिया। इस तरह से उसे 100 रनों से जीत मिली।

अफगान की ओर से विकेटकीपर-बल्‍लेबाज शैफुल्लाह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए, जबकि समीउल्‍लाह सेनवारी ने 40 रनों का योगदान दिया। मेजबान जिंबाब्वे की ओर से डोनाल्ड त्रिपानो ने 63 रन देकर 5 विकेट झटके।

महज 29 रन पर गिर गए 6 विकेट

Afghanistan draw ODI series against Zimbabwe
260 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य देने के बाद अफगानिस्तान की गेंदबाजी विभाग ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और मेजबान टीम को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया।

शुरुआत में झटका लगने के बाद जिंबाब्वे कभी सभल ही नहीं पाया। शीर्ष क्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया और उसके 6 विकेट महज 29 रनों के अंदर ही गिर गए थे। मेजबान के 6 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

फिरकी गेंदबाज शरफराद्दुन अशरफ ने 29 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि आफताब आलम और दौलत जरदान ने 2-2 सफलता हासिल की।
विज्ञापन

अफगान टीम की वनडे में यह तीसरी जीत

सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाने के बाद अफगानिस्‍तान ने जबर्दस्‍त खेल दिखाया। तीसरे मैच में अफगान टीम ने जिंबाब्वे को 2 गेंद शेष रहते हराकर मेजबान को सीरीज में जीत की आस पर पानी फेर दिया।

अंतिम मैच दोनों टीम के लिए निर्णायक था लेकिन अफगानिस्‍तान ने जोरदार खेल दिखाया और जीत के साथ जिंबाब्वे की जीत की आस पर पानी फेर दिया। अफगानिस्तान की वनडे क्रिकेट में यह तीसरी जीत है।

अफगानिस्तान ने अब तक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाली टीमों के साथ 10 मैच खेले हैं जिसमें उसे 3 में जीत हासिल हुई है। उसने वनडे क्रिकेट में पहली जीत बांग्लादेश पर हासिल की थी।

पहले दोनों मैच जिंबाब्वे ने 6 विकेट (पहला वनडे) और 8 विकेट (दूसरा वनडे) से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed