{"_id":"60ab801b8ebc3e139c347b1e","slug":"afghanistan-cricket-board-looking-to-host-pakistan-in-uae-in-august-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"AFGvPAK: यूएई में पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता है अफगानिस्तान, बातचीत शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFGvPAK: यूएई में पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता है अफगानिस्तान, बातचीत शुरू
Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 24 May 2021 04:03 PM IST
सार
दोनों बोर्ड ने प्रस्तावित श्रृंखला को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। इस श्रृंखला में अबुधाबी या दुबई में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 मैच खेले जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान अगस्त-सितंबर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान की मेजबानी करना चाहता है। इसके लिए दोनों बोर्ड ने बातचीत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों के अनुसार, दोनों बोर्ड ने प्रस्तावित श्रृंखला को लेकर बातचीत शुरू कर दी है। इस श्रृंखला में अबुधाबी या दुबई में तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 मैच खेले जाने का प्रस्ताव है। सूत्रों ने कहा, 'अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड अक्तूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले श्रृंखला खेलना चाहता है।'
विज्ञापन
पाकिस्तान और अफगानिस्तान अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और एशियाई क्रिकेट परिषद की प्रतियोगिताओं में एक दूसरे का सामना करते रहे हैं लेकिन इन दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीनियर स्तर पर द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली गई है। अफगानिस्तान ने हालांकि कई बार अपनी टीम को 'ए' टीमों के खिलाफ खेलने के लिये पाकिस्तान भेजा है।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी जनवरी में पीसीबी को अफगानिस्तान के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला की व्यवस्था करने के लिए कहा था। उन्होंने मोहम्मद नबी सहित अफगानिस्तान के कुछ सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद पीसीबी को यह निर्देश दिए थे।