फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan Cricket board announced 16 members test team against New Zealand three uncapped player included

AFG vs NZ: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए घोषित की टीम, तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका

Fri, 06 Sep 2024 08:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 06 Sep 2024 08:08 PM IST
सार

स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं। राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे।

विज्ञापन
Afghanistan Cricket board announced 16 members test team against New Zealand three uncapped player included
हशमतुल्लाह शाहिदी - फोटो : ICC

विस्तार

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ सितंबर से होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा में खेला जाएगा। अफगानिस्तान ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है जिसमें सलामी बल्लेबाज रियाज हसन, ऑलराउंडर शम्सुर्रहमान और तेज गेंदबाज खलील अहमद शामिल हैं। 
विज्ञापन

स्टार ऑलराउंडर राशिद खान चोट से उबरने के कारण टीम में नहीं हैं। राशिद की अनुपस्थिति में जहीर खान और जिया उर रहमान अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की अगुआई करेंगे। राशिद को डॉक्टरों ने एक साल तक लंबे प्रारूप में नहीं खेलने की सलाह दी है क्योंकि पिछले साल उनके पीठ का ऑपरेशन हुआ था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा, तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया गया है। ग्रेटर नोएडा में करीब 10 दिन तक चले तैयारी शिविर में 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कप्तान और कोचिंग स्टाफ की सलाह के बाद 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन

चोटिल नावेद जादरान बाहर
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नावेद जादरान न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से चोट के कारण बाहर हो गए थे। जादरान को चोट के कारण तीन-चार सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि जादरान यूएई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हालांकि जादरान के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम इस प्रकार है...
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बाहिर शाह, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, शम्स उर रहमान, जिया उर रहमान, जहीर खान, कैस अहमद, खलील अहमद और निजात मसूद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed