{"_id":"5c7161abbdec224a415dd262","slug":"afghanistan-create-history-and-make-world-record-against-ireland-in-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान ने शनिवार को टी-20 में इतिहास रच दिया। आयरलैंड के खिलाफ देहरादून के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने 278 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
बता दें कि 278 रन का स्कोर टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टी-20 क्रिकेट के किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2016 में श्रीलंका के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, तीसरे नंबर पर भारत का नाम शामिल है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ ही साल 2017 में 260 रन का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जाजइ के 162 रन की नाबाद पारी की बदौलत अफगान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। हजरतुल्लाह ने 62 गेंदों में 16 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 162 रन की धुआंधार पारी खेली।
विज्ञापन
इसके अलावा उसमान घानी ने सात चौके और तीन छक्के की मदद से 73 रन बनाए। वहीं, मोहम्मद नबी ने 17 रन का योगदान दिया।