{"_id":"5f572c638a5cdd27883a93fa","slug":"afghanistan-bans-coach-noor-mohammad-for-five-years-on-corruption-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच फिक्सिंग के आरोप में अफगानिस्तान ने कोच पर लगाया पांच साल का प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच फिक्सिंग के आरोप में अफगानिस्तान ने कोच पर लगाया पांच साल का प्रतिबंध
Tue, 08 Sep 2020 12:31 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने घरेलू स्तर के कोच नूर मोहम्मद ललाई बुरी तरह फंस गए हैं। बोर्ड ने उनपर मैच फिक्सिंग के आरोपों में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग लेने से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
नूर मोहम्मद को स्पॉट फिक्सिंग के लिए राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी से संपर्क करने का दोषी पाया गया था। वह कपिसा प्रांत का सहायक कोच जबकि हंपालाना अकादमी का पूर्णकालिक कोच था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी ने उसकी रिपोर्ट की थी। एसीबी ने इस खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की है। इससे पहले एसीबी ने तीन महीने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज शफीकउल्लाह शाफाक पर मैच फिक्सिंग के आरोपों में छह साल का प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन