{"_id":"5f43be16b8f7f25ad96036c3","slug":"afghanistan-appoints-raiees-ahmadzai-as-director-of-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान क्रिकेट ने पूर्व कप्तान को नियुक्त किया बोर्ड का निदेशक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अफगानिस्तान क्रिकेट ने पूर्व कप्तान को नियुक्त किया बोर्ड का निदेशक
Mon, 24 Aug 2020 06:48 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 24 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan Cricket Team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान रईस अहमदजई को सोमवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) का निदेशक नियुक्त किया गया, जो इंग्लैंड के एंडी मोल्स की जगह लेंगे। 35 साल के अहमदजई ने 2009 और 2010 के बीच अफगानिस्तान के लिए पांच एकदिवसीय और आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उनके इस पद पर काबिज होने से मोल्स दोहरी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। मोल्स को पिछले साल क्रिकेट निदेशक और मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
एसीबी से जारी बयान में कहा गया कि इस नियुक्ति का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर की टीम के खेल के तकनीकी पहलू को मजबूत करना है। इसके साथ ही खिलाड़ियों की क्षमता का निर्माण, प्रशिक्षण एवं विकास के लिए योजनाओं तथा नीतियों को तैयार और लागू करना है।
विज्ञापन
अहमदजई उस अफगानिस्तान टीम का हिस्सा थे जो 2009 के आईसीसी विश्व कप क्वालीफायर में आगे बढ़ा था। इस टीम ने बाद में एकदिवसीय का दर्जा भी हासिल किया था। उन्होंने 2010 आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। एसीबी ने हाल ही में हरफनमौला मोहम्मद नबी को अपना एक सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन