फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Afghanistan and Ireland confirmed as full members in ICC full council meeting

अफगानिस्तान-आयरलैंड को मिली ICC की पूर्ण सदस्यता, अब खेलेंगे टेस्ट मैच

Thu, 22 Jun 2017 10:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 22 Jun 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan and Ireland confirmed as full members in ICC full council meeting
अफगानिस्तान और आयरलैंड भी खेलेंगे टेस्ट मैच - फोटो : ICC Twitter
आईसीसी ने अपनी वार्षिक जनरल मीटिंग में अहम फैसला लेते हुए अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को पूर्ण सदस्य घोषित कर दिया। इस फैसले के बाद अब ये दोनों देश आईसीसी की 11वें और 12वें पूर्ण सदस्य बन चुके हैं, जिसके बाद अब इन देशों को भी टेस्ट मैच खेलने का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों से अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और ये दोनों ही टीमें टेस्ट खेलने की प्रबल दावेदारों में से एक थी। 2000 में बांग्लादेश को आखिरी बार आईसीसी की तरफ से टेस्ट खेलने का दर्ज़ा हासिल हुआ था और अब उसके बाद आयरलैंड और अफ़ग़ानिस्तान को अब ये बड़ा मौका मिला है।
विज्ञापन


आईसीसी ने इस बात की घोषणा की और बताया कि अफ़ग़ानिस्तान और आयरलैंड को एकमत से आईसीसी की पूर्ण सदस्यता दी गई। खुद आईसीसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

तक इन दोनों टीमों को बड़ी टीमों के खिलाफ सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में ही खेलने का मौका मिलता था, लेकिन अब टेस्ट दर्ज़ा हासिल करने के बाद दोनों ही टीमें मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगी। पूर्ण सदस्य बनने पर आयरलैंड और अफ़ग़ानिस्तान ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया है।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारत में रहकर ही अपनी तैयारी करती है और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम अफगानिस्तान का घरेलू क्रिकेट स्टेडियम है। 

गौरतलब है कि अभी तक इंग्लैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के पास आईसीसी की पूर्ण सदस्यता थी। पर अब आयरलैंड और अफगानिस्तान को भी टेस्ट खेलने का दर्ज़ा मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed