फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AFG vs SA ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa beat Afghanistan by five wickets

AFG vs SA: हार के विश्व कप में अफगानिस्तान का सफर खत्म, दक्षिण अफ्रीका का दूसरा सेमीफाइनल खेलना तय

Fri, 10 Nov 2023 10:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 10:16 PM IST
सार

इस मैच में हार के साथ ही वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया। भले ही यह टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन यह अफगान टीम का सबसे सफल विश्व कप रहा।
 

विज्ञापन
AFG vs SA ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa beat Afghanistan by five wickets
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के 42वें मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 247 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ ही वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया। हालांकि, अफगान टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। इस मैच में भी अफगानिस्तान की टीम लड़कर ही हारी। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। अब उसका दूसरे सेमीफाइनल में खेलना तय है। पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ हार के बाद यह टीम फिर से जीत की पटरी पर लौट चुकी है। अहम बात यह है कि अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अफगानिस्तान को यह मैच 438 रन से जीतना था। ऐसे में यह टीम पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी थी।
विज्ञापन

AFG vs SA ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa beat Afghanistan by five wickets
अजमतुल्लाह ओमरजई - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 97 रन अजमतुल्लाह ओमरजई ने बनाए। रहमत शाह और नूर अहमद ने 26-26 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने चार विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। फेहलुकवायो ने एक विकेट झटका। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन 95 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। फेहलुकवायो ने 37 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 41 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए नबी और राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला।

अजमतुल्लाह की शानदार पारी
अजमतुल्लाह ओमरजई को अफगानिस्तान के लिए इस विश्वकप की खोज कहा जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले वनडे में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले ओमरजई ने 107 गेंद में नाबाद 97 रन की पारी खेल अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने अंतिम राउंड रोबिन लीग मैच में 244 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। यह उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर है। कोएट्जी और महाराज की घातक गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान की हालत एक समय काफी खराब थी।

AFG vs SA ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa beat Afghanistan by five wickets
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान ने पहले 6 विकेट 116 रन पर खोए
हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को चुना। रहमानुल्लाह गुरबाज (25) और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले इब्राहिम जादरान (15) ने 41 रन की साझेदारी के साथ अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन केशव महाराज ने अपनी पहली ही गेंद पर गुरबाज को आउट कर दिया। अगले ही ओवर में कोएट्जी ने जादरान को विदा कर दिया। महाराज ने कप्तान शाहिदी (2) को भी जल्द विदा कर स्कोर 3 विकेट पर 45 रन कर दिया। यहां रहमत शाह (26) और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 49 रन की साझेदारी कर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन अफगान बल्लेबाज बिखर गए। स्कोर छह विकेट पर 116 रन हो गया।

ओमरजई ने लगाया तीसरा अर्धशतक
अफगानिस्तान की पारी सस्ते में निपटती दिखाई दे रही थी, लेकिन इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले ओमरजई ने पहले राशिद खान (14) और बाद में नूर अहमद (26) के साथ 44-44 रन की साझेदारी कर टीम को दो सौ पार करा दिया। ओमरजई ने इस टूर्नामेंट में अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। विश्वकप में उतरने से पहले उन्होंने वनडे में एक भी शतक नहीं लगाया था। वह दुर्भाग्यशाली रहे जो अंतिम ओवर में अपना पहला शतक नहीं पूरा कर सके। रबादा ने उन्हें अंतिम तीन गेंदों पर रन नहीं बनाने दिए। वह 107 गेंद में 97 रन पर नाबाद रहे। यह उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर है। ओमरजई ने 10 मैचों में 353 रन बनाए। यह इब्राहिम जादरान (376) के बाद सबसे अधिक हैं। कोएट्जी ने 44 पर चार और महाराज ने 25 पर दो विकेट लिए।

डिकॉक ने छह कैच पकड़े
क्विंटन डिकॉक ने कुल छह कैच पकड़े। विश्वकप में एक मैच में वह छह कैच पकडऩे वाले तीसरे विकेटकीपर बने। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) और मोहम्मद सरफराज (पाकिस्तान) एक मैच में छह कैच पकड़ चुकेहैं। गेराल्ड कोएट्जी एक विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले द. अफ्रीकी तेज गेंदबाज बन गए। वह अब तक 7 मैचों में 18 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

AFG vs SA ODI WC 2023 Match Highlights and Scorecard Updates as South Africa beat Afghanistan by five wickets
डुसेन और मिलर - फोटो : सोशल मीडिया
डिकॉक फिर बने विश्वकप के शीर्ष स्कोरर
245 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिकॉक और बावुमा ने सधी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 10 ओवर में 57 रन जोड़े। डिकॉक इस दौरान इस विश्वकप में सर्वाधिक रन बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रचिन रविंद्र (565) को पीछे छोड़ा। दोनों बल्लेबाज 64 रन की साझेदारी कर चुके थे। इसी दौरान 23 रन बनाने वाले बावुमा को मुजीब ने और दो रन बाद ही नबी ने 47 गेंद में 41 रन बनाने वाले डिकॉक को आउट कर द. अफ्रीका को मुश्किल में डाल दिया। मार्करम की बदौलत द. अफ्रीका ने 20.1 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए।

एडेन मार्करम 32 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने उन्हें नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। हेनरिक क्लासेन 13 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया। 139 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी, लेकिन डुसेन और मिलर ने अच्छी साझेदारी की। दोनों टीम का स्कोर 182 रन तक ले गए। डेविड मिलर 33 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद नबी ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा। 

डुसेन और फेहलुकवायो ने दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। इसी जोड़ी ने 65 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। डुसेन 95 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, फेहलुकवायो ने 37 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed