{"_id":"69974b348c2ac059cb0ee7ad","slug":"afg-vs-can-afghanistan-vs-canada-39th-match-group-d-icc-men-s-t20-world-cup-2026-match-highlights-and-updates-2026-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AFG vs CAN: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया अभियान समाप्त, कनाडा को 82 रन से हराया; इब्राहिम और नबी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AFG vs CAN: अफगानिस्तान ने जीत के साथ किया अभियान समाप्त, कनाडा को 82 रन से हराया; इब्राहिम और नबी चमके
Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
सार
अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का समापन किया। चेन्नई में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान ने कनाडा को हराया
- फोटो : PTI
-
- 3
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान का समापन किया। गुरुवार को चेन्नई में खेले गए 39वें ग्रुप मैच में अफगानिस्तान ने इब्राहिम जादरान की 95 रनों की दमदार पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने चार विकेट झटके जबकि राशिद खान ने एक सफलता अपने नाम की।
विज्ञापन
इब्राहिम जादरान की तूफानी पारी
अफगानिस्तान की जीत के हीरो रहे इब्राहिम जादरान, जिन्होंने नाबाद 95 रन की शानदार पारी खेली। जादरान ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्हें 54 रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा सेदिकुल्लाह अटल ने 44 रन की अहम पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख तय कर दिया। अंत में अजमतुल्लाह ओमरजई (13 रन) और दरविश रसूली (नाबाद 4 रन) ने तेज रन जोड़कर स्कोर 200 तक पहुंचाया। कनाडा की ओर से जसकरन सिंह ने 3 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

नबी की घातक गेंदबाजी
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनाडा की शुरुआत खराब रही। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में ही 3 विकेट गंवा दिए। कप्तान दिलप्रीत बाजवा 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 4 विकेट झटके। कप्तान राशिद खान ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। कनाडा की ओर से हर्ष ठाकेर (30) और साद बिन जफर (28) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बढ़ते रन रेट के दबाव में टीम 118/8 तक ही पहुंच सकी।