फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aditya Verma complaints about anukul roy to icc

अंडर-19 टीम का यह घातक गेंदबाज फंस सकता है बड़े विवाद में, ICC में हुई शिकायत

Sat, 10 Feb 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
Aditya Verma complaints about anukul roy to icc
अंडर-19 टीम इंडिया - फोटो : File
अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम का एक खिलाड़ी विवादों में फंसता हुआ नजर आ रहा है। बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ का स्पिनर अनुकूल रॉय है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा ने अनुकूल और अंडर-19 टीम के मैनेजर राजेश वर्मा के खिलाफ आईसीसी अध्यक्ष शशांक मनोहर से लिखित शिकायत की है। 
विज्ञापन


आदित्य ने आईसीसी के अलावा बीसीसीआई द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्षविनोद राय को लिखित शिकायत करते हुए कहा है कि अनुकूल की उम्र 19 साल से अधिक है और ऐसे में उसे अंडर-19 टीम में शामिल करके नियमों की अंदेखी की गई है। साथ ही राजेश को टीम का मैनेजर बनाए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के किसी पद पर नहीं हैं फिर उन्हें टीम का मैनेजर कैसे बना दिया गया?
विज्ञापन

 

एज वेरिफिकेशन में पकड़ा गया था अनुकूल

Aditya Verma complaints about anukul roy to icc
अनुकूल रॉय - फोटो : File
आदित्य ने बीसीसीआई को उसके 2013 में किए गए एज वेरिफिकेशन का हवाला दिया है। दरअसल, बोर्ड ने 2013 में एज वेरिफिकेशन किया गया था, जिसमें अनुकूल को अंडर-19 टूर्नामेंट खेलने के लिए अयोग्य पाया गया था। उम्र जांच में उस समय झारखंड के 33 खिलाड़ी अपनी उम्र से अधिक पाए गए थे, जिसमें अनुकूल भी शामिल था। 

वर्मा ने आईसीसी व बीसीसीआई से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की अपील की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed