फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   adil rashid shines against sri lanka in third test took five wickets

SLvENG: राशिद के 'पंजे' में फंसी श्रीलंकाई टीम, इंग्लैंड के पास क्लीन स्वीप करने का शानदार मौका

Sun, 25 Nov 2018 09:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
adil rashid shines against sri lanka in third test took five wickets
श्रीलंका क्रिकेट टीम

आदिल राशिद की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने शनिवार को तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। इंग्लैंड की पहली पारी 336 रन के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 240 रन पर ढेर हुई। 

विज्ञापन


कोलंबो के सिंहलीज स्टेडियम पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। रॉरी बर्न्स और कीटन जेनिंग्स रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इसी के साथ इंग्लैंड की बढ़त कुल 99 रन की हो गई है और उसके सभी विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पारी 312/7 के स्कोर से आगे बढ़ाई। ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा और संदाकन ने इंग्लैंड की पहली पारी 336 रन पर समेटी। आदिल राशिद 21 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से लक्षण संदाकन ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। दिलरुवान परेरा ने तीन जबकि पुष्पकुमारा ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद श्रीलंका को पहला झटका जरूर जल्दी लगा, लेकिन फिर दिमुथ करुणारत्ने (83) और धनंजय डी सिल्वा (73) ने उम्दा पारियां खेलकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की। 

तभी लेग स्पिनर आदिल राशिद की फिरकी का जादू चला और उन्होंने करुणारत्ने व डीसिल्वा को 14 रन के अंतराल में पवेलियन भेज दिया। उल्लेखनीय है कि राशिद की गेंद पर दोनों बल्लेबाजों का कैच कीटन जेनिंग्स ने पकड़ा।


यहां से इंग्लिश टीम की जोरदार वापसी हुई और उसने श्रीलंका के छह बल्लेबाजों को दहाई संख्या के आंकड़े को पार नहीं करने दिया। राशिद और बेन स्टोक्स ने मिलकर मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत के बावजूद कम स्कोर पर समेटने में कामयाबी हासिल की। इंग्लैंड की मैच पर पकड़ मजबूत नजर आ रही है। अब श्रीलंका की टीम करिश्माई प्रदर्शन के बलबूते ही वापसी कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed