{"_id":"66eee953bc0eb0ab9404330a","slug":"adil-rashid-became-the-1st-spinner-and-only-the-3rd-england-bowler-to-pick-200-odi-wickets-see-list-2024-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs AUS: आदिल राशिद ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले स्पिनर बने; जानें उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs AUS: आदिल राशिद ने रचा इतिहास, वनडे में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले स्पिनर बने; जानें उपलब्धि
Sat, 21 Sep 2024 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:12 PM IST
सार
आदिल ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान अपने छठे ओवर में जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया, उन्होंने वनडे में 200 विकेट पूरा करने की उपलब्धि हासिल कर ली। आदिल ने मैच में दो विकेट लिए।
विज्ञापन
आदिल राशिद
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान इतिहास रचते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। आदिल इंग्लैंड के पहले ऐसे स्पिनर बन गए हैं जिन्होंने वनडे में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। राशिद इस प्रारूप में पहले से ही इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक विकेट लेने गेंदबाज हैं। मोईन अली 111 और ग्रीम स्वान 104 विकेट के साथ दो ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के लिए वनडे में 100 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
आदिल ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच के दौरान अपने छठे ओवर में जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया, उन्होंने वनडे में 200 विकेट पूरा करने की उपलब्धि हासिल कर ली। आदिल ने मैच में दो विकेट लिए। उन्होंने मैक्सवेल के अलावा एडम जांपा का भी विकेट लिया। इंग्लैंड ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 44.4 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वनडे में 200 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज
आदिल राशिद इसके साथ ही डेरेन गफ और जेम्स एंडरसन की सूची में शामिल हो गए जिनके नाम वनडे में 200 विकेट लेने की उपलब्धि दर्ज है। आदिल ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। ओवरऑल आदिल इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले 12वें स्पिनर हैं। आदिल इस सूची में बांग्लादेश के अब्दुर रजाक से पीछे हैं जिनके नाम वनडे में 207 विकेट हैं। हालांकि, आदिल को वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी समय लगेगा। मुरलीधरन के नाम 534 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
आदिल राशिद इसके साथ ही डेरेन गफ और जेम्स एंडरसन की सूची में शामिल हो गए जिनके नाम वनडे में 200 विकेट लेने की उपलब्धि दर्ज है। आदिल ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। ओवरऑल आदिल इस उपलब्धि पर पहुंचने वाले 12वें स्पिनर हैं। आदिल इस सूची में बांग्लादेश के अब्दुर रजाक से पीछे हैं जिनके नाम वनडे में 207 विकेट हैं। हालांकि, आदिल को वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मुथैया मुरलीधरन का रिकॉर्ड तोड़ने में अभी समय लगेगा। मुरलीधरन के नाम 534 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।
आदिल ने 137 वनडे पारियों में यह मुकाम हासिल किया। इस तरह वह तीसरे सबसे तेजी से यह उपलब्धि हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। उनसे कम पारियों में सकलेन मुश्ताक और शेन वॉर्न ने वनडे में 200 विकेट पूरे किए थे। सकलेन और वॉर्न क्रमशः 104 और 125 मैचों में इस उपलब्धि तक पहुंचे थे। आदिल ने 2009 में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, वह 2015 से इंग्लैंड के महत्वपूर्ण स्पिनर के तौर पर उभरे और 2019 में टीम को वनडे विश्व कप का विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की।