{"_id":"5f4dc4538ebc3e54d557241a","slug":"adam-zampa-replaces-kane-richardson-at-royal-challengers-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL के आगाज से पहले RCB की टीम में बदलाव, शामिल हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के आगाज से पहले RCB की टीम में बदलाव, शामिल हुआ यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
Tue, 01 Sep 2020 09:17 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Sep 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
आरसीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएई में आईपीएल 2020 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। आरसीबी ने तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन की जगह दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा को अपनी टीम में शामिल किया है। रिचर्डसन ने अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से इस सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
एडम जंपा के आने से आरसीबी का स्पिन आक्रमण और मजबूत हो गया है। टीम में पहले से ही युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और मोईन अली जैसे दिग्गज स्पिनर मौजूद हैं। टीम के डायरेक्टर ऑफ टीम ऑपरेशंस माइक हेसन ने कहा कि केन रिचर्डसन के इस आईपीएल सीजन उपलब्ध ना होने से हम काफी निराश हैं। केन रिचर्डसन को आरसीबी ने चार करोड़ की भारी भरकम रकम में खरीदा था।
विज्ञापन
आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘हम आरसीबी में एडम जंपा का स्वागत करने के लिए रोमांचित हैं। वह केन रिचर्डसन की जगह लेंगे।’ फ्रेंचाइजी ने कहा कि आरसीबी परिवार केन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देता है जिनके घर में पहला बच्चा आने वाला है। हम रिचर्डसन के टूर्नामेंट से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं। जंपा के आने से आरसीबी के स्पिन विभाग को मजबूती मिली है। उसकी टीम में पहले ही युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, मोईन अली और पवन नेगी के रूप में अच्छे स्पिनर है।
विज्ञापन
जंपा दूसरी बार आईपीएल में खेलेंगे। इससे पहले वह राइजिंग पुणे सुपरजाइंट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल नीलामी में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था जबकि रिचर्डसन को आरसीबी ने चार करोड़ रुपये में अपनी टीम से जोड़ा था। रिचर्डसन और जंपा अभी आस्ट्रेलिया की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हैं।