फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Adam voges hits double TOn In Test

वोग्स का रिकॉर्ड दोहरा शतक, NZ पर पारी की हार का संकट

Sun, 14 Feb 2016 09:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 14 Feb 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
Adam voges hits double TOn In Test

36 साल के बल्लेबाज एडम वोग्स (239) के रिकॉर्ड दोहरे शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। पहली पारी में महज 183 रनों पर ढेर होने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 178 रनों पर चार विकेट गंवा भी दिए हैं।

विज्ञापन


विलिंगटन में खेले जा रहे 2 मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम को पारी की हार से बचने के लिए अभी 201 रन बनाने जरूरी हैं। पहला टेस्ट खेल रहे हेनरी निकोलस 31 रनों पर खेल रहे हैं। मेजबान टीम ने अंतिम ओवर में मैकुलम (10) का विकेट खो दिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 379 रनों की बढ़त मिली है। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में मार्टिन गुप्टिल (45) और टॉम लाथम (63) ने पहले विकेट पर 81 रन जोड़े जोकि 1993 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाई साझेदारी के बाद न्यूजीलैंड की पहले विकेट पर श्रेष्ठ साझेदारी रही। केन विलियम्सन 22 पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के बाद पहली बार आउट हुए वोग्स

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज वोगस ने दिखाया कि जिस पिच पर पहले दिन दो सत्रों में न्यूजीलैंड टीम आउट हो गई थी उसमें बल्लेबाजों के लिए भी काफी कुछ है। वोग्स 176 रनों से आगे खेलने उतरे और निजी स्कोर में 63 रन और जोड़े।


उनकी 504 मिनट की मैराथन पारी को मार्क क्रेग ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर समाप्त किया। इससे पहले वोग्स नवंबर में एडिलेड में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में आउट हुए थे। इस बीच वोग्स ने 614 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के 2004 में बिना आउट हुए 497 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed