{"_id":"624e7d57dedfe313e23530d1","slug":"action-against-jasprit-bumrah-and-nitish-rana-after-kkr-and-mi-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KKR vs MI: जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा के खिलाफ कार्रवाई, राणा पर जुर्माना तो बुमराह को फटकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KKR vs MI: जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा के खिलाफ कार्रवाई, राणा पर जुर्माना तो बुमराह को फटकार
Thu, 07 Apr 2022 11:27 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:27 AM IST
सार
कोलकाता और मुंबई के बीच मैच के बाद नीतीश राणा और जसप्रीत बुमराह पर कार्रवाई की गई है। बुमराह को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। वहीं नीतीश राणा को चेतावनी के साथ मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह और नीतीश राणा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के बाद दो खिलाड़ियों पर कार्रवाई की गई है। कोलकाता के बल्लेबाज नीतीश राणा पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। वहीं मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चेतावनी दी गई है। हालांकि, उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया है। अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि दोनों खिलाड़ियों ने किस तरह आईपीएल के नियमों का उल्लंघन किया है। इस मैच में कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेट से हराया और सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर आ गई है।
आईपीएल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि दोनों खिलाड़ियों को क्या सजा दी गई है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों ने पहले स्तर का अपराध किया था, लेकिन वास्तव में अपराध क्या था और यह कब हुआ। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
राणा ने स्वीकार की गलती
आईपीएल की तरफ दी गई जानकारी में बताया गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के चलते नीतीश राणा की मैच फीस का 10 फीसदी हिस्सा काट लिया गया है। इसके साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी गई है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया था। राणा ने पहले स्तर के अपराध और उसके लिए दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं बुमराह के मामले में कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया है, लेकिन उन्हें चेतावनी दी गई है। उन्हें भी पहले स्तर के अपराध का दोषी पाया गया था और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पहले लेवल के अपराधों में मैच रेफरी का निर्णय आखिरी होता है और खिलाड़ी उसे फैसले को मानने के लिए बाध्य होते हैं।
कोलकाता ने मुंबई को हराया
इस मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 52 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में कोलकाता ने पांच विकेट खोकर 162 रन बना लिए और चार ओवर रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने 50 रन बनाए। वहीं पैट कमिंस ने 15 गेंदों में 56 रन की पारी खेली।