{"_id":"61a4afc6e039dd63b461ade7","slug":"abu-dhabi-t10-league-team-abu-dhabi-beats-chennai-braves-by-7-wickets-chris-gayle-hits-30-runs-just-16-balls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Dhabi T-10: क्रिस गेल का फिर चला बल्ला, टीम अबू धाबी ने चेन्नई ब्रेव्स को सात विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Abu Dhabi T-10: क्रिस गेल का फिर चला बल्ला, टीम अबू धाबी ने चेन्नई ब्रेव्स को सात विकेट से हराया
Mon, 29 Nov 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 29 Nov 2021 04:17 PM IST
सार
अबू धाबी टी-20 लीग में इन दिनों यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बल्ला कहर ढा रहा है। रविावर को चेन्नई ब्रेव्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 16 गेदों पर 30 रन बनाए।
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबू धाबी टी-10 लीग में रविवार को 22वां मुकाबला टीम अबू धाबी और चेन्नई ब्रेव्स के बीच खेला गया। इस मैच में टीम अबू धाबी ने चेन्नई ब्रेव्स को सात विकेट से रौंद दिया। मुकाबले में क्रिस गेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर नाबाद 30 रनों की पारी खेली। चेन्नई की इस टूर्नामेंट में यह आठवीं हार थी।
विज्ञापन
चेन्नई ब्रेव्स ने बनाए 107 रन
शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम अबू धाबी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ब्रेव्स की टीम ने तेज शुरुआत की। पारी का आगाज करने आए मोहम्मद शहजाद और भानुका राजपक्षे ने टीम अबू धाबी के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। राजपक्षे 14 रन बनाकर आउट हुए। जबकि, शहजाद ने 30 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने चार चौके इतने ही छक्के लगाए। उनके अलावा दासुन शनाका 11 और रवि बोपारा 15 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह चेन्नई की टीम ने छह विकेट पर 107 रन बनाए।
विज्ञापन
टीम अबू धाबी ने सात ओवर में जीता मैच
जीतने के लिए 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अबू धाबी ने जोरदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने आक्रामक रुख अपनाया। दूसरे ओपनिंग बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के 4 रनों पर आउट होने के बाद बावजूद साल्ट ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने चेन्नई ब्रेव्स की धज्जियां उड़ाते हुए 20 गेंदों पर आतिशी 63 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और सात छक्के लगाए। कप्तान लिविंगस्टोन इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और वह एक रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
फिर शुरू हुआ गेल शो
इसके बाद यूनियवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपना रौद्र रूप दिखाया। ऐसा माना जा रहा था कि फिल साल्ट के आउट होने के बाद चेन्नई वापसी करेगी। लेकिन गेल ने भी अपने बल्लेबाजी से विपक्षी टीम की नाक में दम कर दिया। इस दौरान उन्होंने 16 गेंदों पर 30 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपने इस छोटी सी इनिंग्स में दो चौके और दो छक्के लगाए। इस तरह टीम ने 108 रनों का लक्ष्य सिर्फ सात ओवर में हासिल कर लिया।