फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abid Ali now highest scorer by a Pakistan batsman in List A cricket

पाकिस्तान के इस बल्लेबाज ने वन-डे में बना दिया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना बेहद मुश्किल

Wed, 07 Feb 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Abid Ali now highest scorer by a Pakistan batsman in List A cricket
आबिद अली

पाकिस्तान के घरेलू बल्लेबाज आबिद अली ने नेशनल वन-डे कप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड पारी खेली। पाकिस्तान के घरेलू टूर्नामेंट में इस्लामाबाद की तरफ से खेलते हुए अली ने पेशावर के खिलाफ 156 गेंदों में 24 चौको और पांच छक्को की मदद से नाबाद 209 रन बनाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट में पाकिस्तानी बल्लेबाज का भी सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है।

विज्ञापन


अली ने अब तक 73 लिस्ट ए मैच खेले, जिसमें करीब 33 की औसत से 2118 रन बनाए। इसमें 18 अर्धशतक और दो शतक शामिल है। सीमित ओवर्स क्रिकेट के अलावा अली ने 93 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 25 फ्फिटी और 13 सेंचुरी की मदद से 5,710 रन बनाए।

विज्ञापन

दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए आबिद ने बनाया 'स्पेशल' रिकॉर्ड

आबिद अली के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह लिस्ट ए के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मोहम्मद अली के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 2005 में 207 रन की पारी खेली थी। इसी के साथ पाकिस्तानी बल्लेबाज 30 वर्षीय आबिद अली ने खालिद लतीफ और कामरान अकमल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

लतीफ ने 2009 में 204 रन बनाए थे जबकि अकमल ने हाल ही में दोहरा शतक जमाया था। बहरहाल, आबिद और शान मकसूद की बेहतरीन पारियों की बदौलत इस्लामाबाद ने 50 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 374 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में पेशावर की टीम 38 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। इस तरह इस्लामाबाद ने 233 रन के विशाल अंतर से मैच जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed