फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Abdul quadir passed Away know how young Sachin Tendulkar hits 4 sixes in his over India vs Pakistan

अब्दुल कादिरः तेज गेंदबाजों की जमीन पर उपजा गुगली किंग, सचिन ने एक ओवर में पीटे थे चार छक्के

Sat, 07 Sep 2019 05:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 07 Sep 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Abdul quadir passed Away know how young Sachin Tendulkar hits 4 sixes in his over India vs Pakistan
अब्दुल कादिर - फोटो : social Media

पाकिस्तान के पूर्व स्पिन दिग्गज अब्दुल कादिर का शुक्रवार को 63 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियक अटैक के कारण हुआ है। अब्दुल कादिर वह गेंदबाज जो पाकिस्तान क्रिकेट में चमकते तेज गेंदबाजों के दौर में अपनी वैरायटी से स्पिन गेंदबाजी की नई परिभाषा गढ़ गया। कादिर कलाई से गेंद को घुमाने वाले स्पिनर थे, आक्रमकता ऐसी की तेज गेंदबाज इस मामले में पीछे छूट जाए।

विज्ञापन


कादिर को गुगली का किंग कहा गया। एक ओवर में छह अलग-अलग तरीके की गेंद फेंकते, उनके फ्लिपर के कहर से शायद की कोई बल्लेबाज अपना विकेट बचा ले, कादिर ने स्पिन का जलवा तब बिखेरा था, जब शेन वार्न का उदय नहीं हुआ था। हम बात पाकिस्तान के एक मारक गेंदबाज के बारे में करे और भारतीय बल्लेबाज का जिक्र ना हो, ये कहां संभव। चलिए भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एक मैच का किस्सा बताते हैं, जिसमें युवा सचिन तेंदुलकर ने दिगग्ज कादिर के एक ओवर में चार छक्के पीट दिए थे।

विज्ञापन

भारत-पाक के मैच तब भी टक्कर के हुआ करते थे

साल 1989 टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर गई, साथ एक 16 साल का लड़का पहली बार इस दौरे पर गया। तब भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाया करती थी, कोई नेता किसी को पाकिस्तान भेजने की बात नहीं करता था। खिलाड़ी जाते, खेलते और दोनों देश के क्रिकेट प्रेमी मैच के रोमांच में डूब जाते। भारत-पाक के मैच तब भी उतने ही टक्कर के हुआ करते थे, जितना कि आज मौका-मौका के जुमले के दौर में होता है।

तेंदुलकर की पहली सीरीज थी। मैच पेशावार में हो रहा था। खराब लाइट के चलते वनडे मैच रद्द हो गया था और 20-20 ओवर का एग्जिबिशन मैच खेला गया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। भारत को पांच ओवर में जीत के लिए 69 रनों की जरूरत थी। सचिन ने बल्ला घुमाना शुरू किया और दो विकेट चटका चुके मुश्ताक अहमद के ओवर में दो छक्के जड़ दिए। अब्दुल कादिर जब गेंदबाजी के लिए आए तो उन्होंने तेंदुलकर को ललकारते हुए कहा, 'बच्चों को क्यों मार रहे हो? हमें भी मारकर दिखाओ?' 

एक 16 साल के लड़के ने कादिर को पानी-पानी कर दिया था

सचिन बस हल्का सा मुस्कुराए और फिर कादिर ने ओवर की पहली गेंद फेंकी सचिन आगे निकले, गेंद के टप्पे तक पहुंचे और बल्ला भांज दिया, गेंद ऑफ के ऊपर से सीधे बाउंड्री पार गिरी, अंपायर ने अपने दोनों हाथ हवा में लहरा दिए 'छक्का'। इसके बाद सचिन ने तीन और छक्के जड़े, कादिर को सचिन में एक महान खिलाड़ी नजर आने लगा था। एक 16 साल के लड़के ने कादिर को पानी-पानी कर दिया था, लेकिन टीम इंडिया उस मैच को चार रन से हार गई।

कादिर जैसा कलाई का स्पिनर पाकिस्तान में दूसरा नहीं हुआ। कदिर कहते थे कि उनके पास दो हथियार थे। पहला उनका ऐक्शन और दूसरा उनकी वैरायटी। शुरुआती 90 के दशक वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला सचिन तेंदुलकर बनाम अब्दुल कादिर का होता था। कादिर के ओवर में चार छक्के जड़ना तेंदुलकर के भारतीय क्रिकेट के सफर का एंट्री पॉइंट साबित हुआ। 

विज्ञापन

अब्दुल कादिर जिन्होंने शेन वॉर्न को लेग स्पिन की कमान थमाई

अब्दुल कादिर ने 67 टेस्ट और 104 एकदिवसीय मैचों में 1977 और 1993 के बीच पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था। कादिर पिच पर अपने खास आक्रमक अंदाज के लिए जाने जाते थे। अब्दुल कादिर ने पाकिस्तान के लिए 67 टेस्ट और 104 वनडे क्रिकेट मैच खेला था। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 368 विकेट लिए थे। अब्दुल कादिर जिन्होंने शेन वॉर्न को लेग स्पिन की कमान थमाई। ग्राहम गूच कादिर को वॉर्न से भी बेहतर स्पिनर मानते थे।अलविदा लीजेंड...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed