{"_id":"5aa572c84f1c1ba3238b4a1e","slug":"ab-devilliers-and-kagiso-rabada-puts-south-africa-in-command-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"SAvAUS: डीविलियर्स और रबाडा ने कसा शिकंजा, दक्षिण अफ्रीका फ्रंटफुट पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SAvAUS: डीविलियर्स और रबाडा ने कसा शिकंजा, दक्षिण अफ्रीका फ्रंटफुट पर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
एबी डीविलियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (126*) ने फिर दिखाया है कि प्रारूप कोई भी हो वह दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वह अब तक तीन पारियों में 197 रन बना चुके हैं। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इस बल्लेबाज के अविजित शतक की मदद से मेजबान टीम पहली पारी में 382 रन बनाने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। इस तरह पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 139 रन की बढ़त मिल गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में तीसरे दिन स्टंप्स तक 180 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। मिशेल मार्श 39 रन बनाकर खेल रहे थे। पहली पारी में पांच विकेट लेने दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज रबाडा अब तक दो विकेट ले चुके थे।
विज्ञापन
वॉर्नर (13) और शेन मार्श (01) उनका ही शिकार बने। स्टीव स्मिथ (11) को केशव महाराज ने विकेट के पीछे कैच कराया। बेनक्राफ्ट (24) को लुंगी नगीदी ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
तीन साल बाद एबी ने लगाया शतक
दिसंबर में एबी डीविलियर्स ने दो वर्ष बाद टेस्ट प्रारूप में वापसी की थी। वापसी में पहला उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच खेला था। इस लिहाज से उन्होंने तीन साल बाद शतक लगाया है। यह उनकी 22वीं शतकीय पारी है। उन्होंने 146 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने जनवरी 2015 में केपटाउन में विंडीज के खिलाफ 148 रन बनाए थे।
संक्षिप्त स्कोरकार्ड:
ऑस्ट्रेलिया: 243, 180/5 ( उस्मान खवाजा 75, मिचेल मार्श 39*, कगिसो रबाडा 3/38 )
दक्षिण अफ्रीका: 382/10 (एबी डीविलियर्स 126*, डीन एल्गर 57, पैट कमिंस 3/79)