{"_id":"628c94dce1c3f42b0766d4db","slug":"ab-de-villiers-will-join-rcb-in-ipl-2023-confirms-in-a-chat-with-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"AB De Villiers: आईपीएल 2023 में फिर आरसीबी के साथ जुड़ेंगे एबी डिविलियर्स, विराट के साथ बातचीत में किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
AB De Villiers: आईपीएल 2023 में फिर आरसीबी के साथ जुड़ेंगे एबी डिविलियर्स, विराट के साथ बातचीत में किया खुलासा
Tue, 24 May 2022 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 24 May 2022 01:48 PM IST
सार
विराट के साथ बातचीत में डिविलियर्स ने कहा है कि वो अपने दूसरे घर में वापस आना पसंद करेंगे। वो बैंगलोर में दर्शकों से भरे मैदान का मजा फिर से लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 में आरसीबी के फैंस को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी की कमी खली। बैंगलोर के कई ऐतिहासिक साझेदारी करने वाली यह जोड़ी साल 2021 में अलग हो गई थी, जब डिविलियर्स ने आईपीएल से भी संन्यास लेने का फैसला किया था। भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले विदेशी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने जब संन्यास लेने का फैसला किया था तब वो शानदार फॉर्म में थे और उनके फैन आगे उन्हें खेलते देखना चाहते थे।
डिविलियर्स को भी दर्शकों से भरा एम चिन्नास्वामी का मैदान खासा पंसद है और वो फिर से उस माहौल को महसूस करना चाहते हैं। अब उन्होंने खुलसा किया है कि आईपीएल 2023 में वो फिर से बैंगलोर की टीम के साथ जुड़ेंगे। 2011 से लेकर 2021 तक आरसीबी के लिए खेलने वाले डिविलियर्स कई मैच अपने दम पर जिताए। 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद डिविलियर्स तीन साल तक आईपीएल खेल रहे थे।

विराट के साथ बातचीत में किया खुलासा
आरसीबी के एक वीडियो में बातचीत के दौरान विराट ने बताया कि डिविलियर्स अगले साल से आरसीबी की टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या मैंने राज खोल दिया है। इसके जवाब में डिविलियर्स ने साफ किया कि वो अगले साल से आरसीबी के साथ जुड़ने वाले हैं, लेकिन उनकी भूमिका तय नहीं है। निश्चित रूप से डिविलियर्स एक बल्लेबाज के रूप में टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे, लेकिन बल्लेबाजी सलाहकार या मेंटर के रोल में नजर आ सकते हैं।
एक निजी मीडिया हाउस से आरसीबी की साथ जुड़ने के सवाल पर डिविलियर्स ने कहा "विराट ने इसकी पुष्टि की है, मैं यह जानकर खुश हूं। मैं ईमानदारी से कहूं तो हमने अब तक कुछ तय नहीं किया है। निश्चित रूप से मैं अगले साल आईपीएल का हिस्सा रहूंगा। मुझे नहीं पता कि मेरा क्या काम होगा, लेकिन मैं वहां रहना मिस कर रहा हूं।"
आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेश खिलाड़ी हैं। इस मामले में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर उनसे आगे हैं। वॉर्नर 5881 रन बनाए हैं, जबकि डिविलियर्स के नाम 184 मैचों में 5162 रन हैं। डिविलियर्स आईपीएल में तीन शतक और 40 अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 133 रन है। आईपीएल में उनका औसत 39.70 और स्ट्राइक रेट 151.68 का है।