फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   AB de villiers was a true 360 degree player he masterd science and music with nine sports

अलविदा चैंपियन: सही मायने में 360 डिग्री खिलाड़ी थे डिविलियर्स, नौ खेलों के अलावा संगीत और साइंस में भी किया कमाल

Fri, 19 Nov 2021 02:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 19 Nov 2021 02:33 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स सही मायने में 360 डिग्री खिलाड़ी थे। उन्होंने क्रिकेट के अलावा आठ अन्य खेलों में कमाल किया। शुरुआत में वो डॉक्टर बनना चाहते थे। साइंस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें राष्ट्रपति नेलसन मंडेला ने मेडल भी दिया था। 

विज्ञापन
AB de villiers was a true 360 degree player he masterd science and music with nine sports
एबी डिविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। इसके साथ ही एक युग का अंत हो गया। डिविलियर्स ने टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजी की नई परिभाषा लिखी। मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की क्षमता के कारण उन्हें मिस्टर 360 कहा जाने लगा, लेकिन असल जीवन में भी वो मिस्टर 360 ही थे। अपने करियर में उन्होंने जिस चीज को हाथ लगाया वो सोना हो गई। उनके क्रिकेट में उनके आंकड़े और बाकी रिकॉर्ड इसकी गवाही देते हैं। डिविलियर्स ने क्रिकेट सहित नौ खेलों में अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा साइंस प्रोजेक्ट के लिए मेडल जीता और संगीत की दुनिया में भी जलवा दिखाया। 
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट के इतिहास में डिविलियर्स के नास सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में शतक लगाया था। वनडे में सबसे तेज अर्धशतक (16 गेंद) और 150 रन (64 गेंद)  भी उन्होंने ही बनाए हैं। डिविलियर्स के पिता डॉक्टर थे और भी अपने पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते थे, लेकिन क्रिकेट और अन्य खेलों में सफलता के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।
विज्ञापन


क्रिकेट के अलावा इन खेलों में डिविलियर्स ने किया कमाल
  • एबी डिविलियर्स को संगीत की भी अच्छी समझ है और उन्होंने अपने म्यूजिक एलबम भी रिलीज किए हैं। उनके फैंस के बीच ये एलबम काफी लोकप्रिय हैं। 
  • दक्षिण अफ्रीका के जूनियर एथलेटिक्स में उनके नाम सबसे कम समय में 100 मीटर की दौड़ पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। 
  • डिविलियर्स ने क्रिकेट के अलावा गोल्फ, रग्बी, हॉकी, फुटबॉल, टेनिस, तैराकी और बैडमिंटन में भी सफलता हासिल की।  
  • डिविलियर्स को उनके साइंस प्रोजेक्ट के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति नेलसन मंडेला से मेडल भी मिला था। 

क्रिकेट में एबीडी का रिकॉर्ड
एबी डिविलियर्स ने अपने करियर में 114 टेस्ट मैच खेले हैं और 50.66 के औसत से 8765 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक भी लगाए हैं। पांच पारियों में गेंदबाजी करते हुए डिविलियर्स ने दो विकेट भी अपने नाम किए हैं। उन्होंने 222 कैच पकड़े हैं और पांच स्टंपिंग भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


228 वनडे मैचों में उन्होंने 53.50 के औसत से 9577 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक और 53 अर्धशतक भी निकले हैं। वहीं नौ पारियों में गेंदबाजी करके उन्होंने सात विकेट भी झटके हैं। इसके साथ ही उन्होंने 176 कैच पकड़े हैं और पांच स्टंपिंग भी की हैं। 

टी-20 में डिविलियर्स कमाल के बल्लेबाज थे पर उनके कद के अनुरूप उनके आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने 78 मैचों में 26.12 के औसत से 1672 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला। हालांकि 10 अर्धशतक जरूर उनके नाम रहे। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने कभी गेंदबाजी नहीं की। इस फॉर्मेट में उन्होंने 65 कैच पकड़े हैं और सात स्टंपिंग की हैं। 


184 आईपीएल मैच में उन्होंने 39.71 के औसत से 5162 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतक और 40 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 133 का रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed