{"_id":"5bc4bb93bdec2269b059be45","slug":"ab-de-villiers-selected-for-mzansi-super-league-twenty20","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट का मैदान फिर बनेगा डीविलियर्स के छक्कों का साक्षी, सुपर लीग टी20 से हो रही वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट का मैदान फिर बनेगा डीविलियर्स के छक्कों का साक्षी, सुपर लीग टी20 से हो रही वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
ab de villiers pink
दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका के नए एमजांसी सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट में 12 शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के छह और छह विदेशी खिलाड़ियों को मार्की खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन
इंग्लैंड के वन-डे कप्तान इयोन मोर्गन, जेसन रॉय और डेविड मलान, वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ड्वेन ब्रावो और अफगानिस्तान के राशिद खान प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। जोहानसबर्ग में बुधवार को होने वाले ड्राफ्ट में छह टीमों में इन खिलाड़ियों को खरीदने की होड़ रहेगी। इस साल की शुरूआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले डीविलियर्स टीशवाने स्पार्टन्स की अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कप्तान फाफ डू प्लेसी पार्ल राक्स टीम में , हाशिम अमला डरबन हीट, जेपी डुमिनी केपटाउन ब्लिट्ज, कागिसो रबाडा जोजी स्टार्स और इमरान ताहिर नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स टीम में होंगे । लीग 15 नवंबर से 16 दिसंबर के बीच खेली जाएगी।
विज्ञापन