फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aaron finch will not play third t-20 match

खतरनाक कंगारू बल्लेबाज चोटिल, आखिरी मैच में नहीं होगा टीम में

Sun, 31 Jan 2016 11:00 AM IST
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
aaron finch will not play third t-20 match

मेलबर्न टी-20 मैच में टीम इंडिया को संकट में डालने वाले कंगारू कप्तान एरोन फिंच सीरीज के तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया के तगड़े लक्ष्य 185 के जवाब में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने 48 गेंदों में 74 रनों की आतिशी पारी खेली थी। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि रविवार को होने वाले सिडनी मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनके स्थान पर टीम में नई एंट्री हुई है।

फिंच की जगह टीम में मिली कमान

aaron finch will not play third t-20 match

मेलबर्न टी-20 मैच में चोटिल हुए कंगारू कप्तान एरोन फिंच की जगह टीम में उस्मान ख्वाजा को शामिल किया गया है। वहीं, टीम की कप्तानी ऑलराउंडर शेन वॉटसन को दी गई है।

तीसरे टी-20 मैच के लिए इससे पहले जॉर्ज बैली, वॉटसन, शेन मॉर्श और मैथ्यू वेड के बीच कप्तानी को लेकर जंग चल रही थी। लेकिन आखिर में वॉटसन के नाम पर मुहर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed