फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaron Finch says corona virus pandemic give him chance to think about his career

कोरोना वायरस ने बढ़ाया ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच का करियर, अब अगला वर्ल्ड कप खेलना लक्ष्य

Wed, 19 Aug 2020 04:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Aug 2020 04:59 PM IST
सार

फिंच और ऑस्ट्रेलिया 6 महीने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे, जबकि टीम अगले महीने 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। दौरे की शुरुआत 4 सितंबर से साउथैम्पटन में होगी।

विज्ञापन
Aaron Finch says corona virus pandemic give him chance to think about his career

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण मिले ब्रेक ने ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को अपने करियर का पुन: आकलन करने का समय दिया और अब उनका लक्ष्य अपने करियर को भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप तक आगे बढ़ाना है। फिंच ने कहा कि वह 2023 में विश्व कप के फाइनल में खेलकर अपने करियर का शानदार अंत करने का लक्ष्य बना रहे हैं।

विज्ञापन


एसईएन रेडियो नेटवर्क ने फिंच के हवाले से कहा, 'इस समय मेरे करियर खत्म करने की तारीख भारत में 2023 में होने वाले एकदिवसीय वर्ल्ड कप के फाइनल के साथ है। यह मेरा लक्ष्य है और मैं इस पर कायम हूं। पिछले कुछ समय से मैंने इसे ही लक्ष्य बनाया है। मैं तब तक 36 साल का हो जाऊंगा, बेशक फॉर्म, चोटों और अन्य चीजों की भी इसमें भूमिका रहेगी।'

विज्ञापन

दाएं हाथ के 33 साल के बल्लेबाज फिंच ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक ने उन्हें तरोताजा कर दिया है और अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की अगली तीन बड़ी प्रतियोगिताओं में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करना है, जो 2021 और 2022 में होने वाले T-20 वर्ल्ड कप और 2023 में होने वाला एकदिवसीय वर्ल्ड कप है।

फिंच ने कहा, 'साल में 10 या 11 महीने यात्रा करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह ब्रेक मानसिक रूप से तरोताजा होने की तरह था, जिसकी संभवत: लोगों को जरूरत थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे।' उन्होंने कहा, 'अगर मैं तब तक खेलने के बारे में सोच रहा था तो इस ब्रेक ने पुष्टि की है कि मैं तब तक खेलने के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed