{"_id":"5e7395418ebc3e6fc94164fc","slug":"aaron-finch-on-financial-losses-due-to-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL रद्द होने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लगेगा करारा झटका, दांव पर अरबों रुपये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL रद्द होने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को लगेगा करारा झटका, दांव पर अरबों रुपये
Thu, 19 Mar 2020 09:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 19 Mar 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की एक दिवसीय टीम के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि अगर कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल और उनके घरेलू सत्र का आयोजन नहीं हो पाता है तो उनके देश के क्रिकेटरों को बड़ा वित्तीय नुकसान होगा लेकिन उन्हें स्थिति को स्वीकार करना होगा क्योंकि इसमें ‘हम सब एक साथ हैं।’
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहले ही कह चुका है कि वह आईपीएल के लिए अपने खिलाड़ियों को दिए गए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की समीक्षा करेगा और अब सरकार ने यात्रा पाबंदियां भी लगा दी है जिससे इस टी-20 लीग के बाद में शुरू होने पर भी उसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का भाग लेना मुश्किल हो सकता है। आईपीएल पहले 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन अब उसे 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
फिंच ने कहा, ‘जब आप राजस्व साझा करने के मॉडल का हिस्सा होते हैं तो ऐसे में संगठन के मुश्किल में पड़ने पर आप भी प्रभावित होते है। हम समझते हैं कि इसमें हम सब एक साथ है।’ उन्होंने कहा,‘मुझे पूरा विश्वास है कि लंबे समय में सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन अभी यह कहना मुश्किल है कि ऐसा कब होगा।’
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के कम से कम 17 क्रिकेटरों का आईपीएल के साथ अनुबंध है। इसके अलावा उसके कई अन्य लोग भी मैदान से इतर इस टूर्नामेंट से जुड़े़ हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया को इस साल के आखिर में टेस्ट सीरीज और टी-20 विश्व कप के लिए भारत की मेजबानी करनी है। फिंच को भरतीय कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रायल चैलेंजस बेंगलोर से खेलना है।
उन्होंने कहा, ‘हमने पहले कभी इस तरह की स्थिति का सामना नहीं किया। यात्रा को लेकर सलाह पिछले कुछ घंटों में बदल गई है। यह दो सप्ताह या तीन सप्ताह में बदल सकती है। कुछ भी योजना बनाना मुश्किल है।’ आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सर्वाधिक कीमत पर बिके थे।
स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल को भी मोटी धनराशि पर खरीदा गया था। रिकी पोंटिंग दिल्ली डेयरडेविल्स के जबकि एंड्रयू मैकडोनाल्ड राजस्थान रॉयल्स के कोच हैं। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज साइमन कैटिच आरसीबी के कोच हैं जहां उनके सहायक एडम ग्रिफिथ हैं।