फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Aaron Finch and Glenn Maxwell unavailable for opening matches in IPL

IPL: दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को बड़ा झटका, मोटी रकम लेकर खिलाड़ियों ने खड़े किए हाथ

Thu, 15 Feb 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Aaron Finch and Glenn Maxwell unavailable for opening matches in IPL
delhi daredevils

7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल सीजन-11 के शुरू होने से पहले ही दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब को तगड़ा झटका लगा है। किंग्स इलेवन पंजाब के एरॉन फिंच और दिल्ली डेयरडेविल्स के ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स को लगा था कि मैच 15 फरवरी से शुरू होंगे, लेकिन शेड्यूल जारी होने के बाद इन खिलाड़ियों ने अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया। बता दें कि आईपीएल में इन दोनों टीमों के कोच भी ऑस्ट्रेलिया से ही हैं। इस सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच रिकी पोंटिंग है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को किंग्स इलेवन पंजाब ने 6.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जबकि ग्लेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपये देकर अपने दल में शामिल किया था। किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच पहला मुकाबला फिरोजशाह कोटला के मैदान पर 8 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Aaron Finch and Glenn Maxwell unavailable for opening matches in IPL
glenn maxwell

इससे पहले बीसीसीआई ने बुधवार को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) सीजन-11 का शेड्यूल जारी किया। आईपीएल सीजन-11 में पहला मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

51 दिनों तक चलने वाला यह टूर्नामेंट नौ जगहों पर खेला जाएंगा। आईपीएल के इस सीजन में 56 लीग मैच के साथ कुल 60 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसका फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed