फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   aamir khan goes to watch india-australia t20i match in hyderabad

विराट के बुलावे पर मैच देखने पहुंचे आमिर खान, नहीं दे पाए इस आसान सवाल का जवाब

Sat, 14 Oct 2017 06:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 14 Oct 2017 06:32 AM IST
विज्ञापन
aamir khan goes to watch india-australia t20i match in hyderabad
आमिर खान - फोटो : twitter

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा व अंतिम मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। इसी के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया 1-1 की बराबरी पर रही।

विज्ञापन


राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंचने से पहले आमिर खान ने अपने फैंस को ट्विटर के जरिए जानकारी दे दी थी कि वो फाइनल मैच ग्राउंड पर जाकर देखने के लिए बेताब हैं और स्टेडियम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से मशहूर आमिर खान अपनी आने वाली नई फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' का प्रमोशन करने के लिए मैदान में मौजूद थे। इस दौरान उनसे क्रिकेटर से कमेंटेटर बने वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार बातचीत भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सहवाग और इस कमेंटेटर के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाए आमिर खान

aamir khan goes to watch india-australia t20i match in hyderabad
आमिर खान - फोटो : twitter

वीरेंद्र सहवाग ने आमिर का क्रिकेट ज्ञान तलाशने के लिहाज से पूछा कि उन्होंने कितनी गेंदों में सबसे तेज तिहरा शतक जमाया था। सहवाग ने आमिर को चार विकल्प दिए- 260, 278, 280 या 281 गेंद। आमिर ने इसके जवाब में 260 का विकल्प चुना जो गलत था। सहवाग ने साफ किया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2008 में चेन्नई में 278 गेंदों में तिहरा शतक जमाया था।

इसके अलावा एक अन्य कमेंटेटर जतिन सप्रू ने आमिर और जायरा के साथ रैपिड फायर राउंड खेला, जिसमें दोनों ने एक-एक सही जवाब दिया। फिर टाई-ब्रेकर सवाल की बारी थी, जिसमें कमेंटेटर ने पूछा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन है? आमिर ने इसके जवाब में कहा- मुझे पता है, लेकिन अभी याद नहीं आ रहा है।

आमिर ने कई बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। वहीं जायरा ने भी स्वीकार किया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि कौन कप्तान है। फिर सप्रू ने इसका सही जवाब देते हुए मिताली राज का नाम लिया।

aamir khan goes to watch india-australia t20i match in hyderabad
आमिर खान - फोटो : star sports

जब आमिर से पूछा गया कि वो किस भारतीय क्रिकेटर की स्टाइल को फॉलो करते हैं तो बॉलीवुड सुपरस्टार से तपाक से कप्तान विराट कोहली का नाम लिया। जायरा ने भी कहा कि वो भारतीय कप्तान को बहुत पसंद करती हैं। उन्होंने कहा, 'उनके खेलने का अंदाज और उनका एटीट्युड मुझे बहुत पसंद हैं। विराट बहुत अच्छे हैं।'

पता चला है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आमिर खान को हैदराबाद में मैच देखने के लिए आमंत्रित किया था। बता दें कि आमिर खान ने चैट शो में बातचीत के दौरान एक मजेदार वाकया बताया। उन्होंने कहा, 'मैं सचिन तेंदुलकर से भी क्रिकेट की बारीकियां सीखता था। सचिन ने मुझे बताया था कि जब भी मैच होता था, तो मैं पहले टेबल टेनिस खेलता था, ताकि गेंद पर आंखें जमा सकूं। आमिर ने कहा कि यदि मैं बॉलीवुड में नहीं जाता, तो स्पोर्ट्‍समैन बनता। यह पूछे जाने पर कि कौनसा खेल चुनते? आमिर ने कहा कि मैं टेनिस खेलता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed