फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral

GT vs CSK: धोनी की दीवानगी में सुरक्षा घेरा तोड़कर बीच मैदान पर पहुंचा फैन, माही के सामने सजदे में झुकाया सिर

Sat, 11 May 2024 09:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 May 2024 09:28 AM IST
सार

चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का लगा चुके थे। तभी एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए मैदान पर घुस आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral
धोनी के पैर छूता शख्स - फोटो : IPL

विस्तार

धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए भले ही चार साल से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन फैंस के बीच उनकी दीवानगी में कोई फर्क नहीं आया है। इस बात का अंदाजा बीती रात हुए आईपीएल के 59वें मैच से लगाया जा सकता है। गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान बीच मैदान पर एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ कर घुस आया। इसके बाद उसने जो किया उसने सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन

a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral
धोनी को गले लगाता शख्स - फोटो : IPL
धोनी की मोहब्बत में बीच मैदान पर पहुंचा फैन
दरअसल, चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में थाला क्रीज पर थे। वह राशिद खान के खिलाफ छक्का लगा चुके थे। तभी एक फैन स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देते हुए मैदान पर घुस आया। धोनी के करीब आते ही इस शख्स ने उनके सजदे में सिर झुकाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इसके बाद स्टार क्रिकेटर ने उसे उठाया और गले लगाया। धोनी के इस कारनामे ने फैंस का दिल जीत लिया। इस घटना की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral
धोनी - फोटो : IPL
माही ने बिखेरा जलवा
गुजरात के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में धोनी ने 11 गेंदों का सामना किया और 26 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान माही के बल्ले से एक चौका और तीन छक्के निकले। उन्होंने आईपीएल में 250 छक्के भी पूरे किए। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन

a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
मैच का हाल
शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने न सिर्फ शतक जड़े बल्कि 210 रन जोड़ते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की बराबरी कर गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपरकिंग्स पर 35 रन से जीत दिला दी। दोनों के बीच निभाई गई ओपनिंग साझेदारी का नतीजा था कि गुजरात ने तीन विकेट पर 231 रन बनाकर आईपीएल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। जवाब में मोहित शर्मा (3/31) की शानदार गेंदबाजी के आगे चेन्नई 20 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बना पाया।

a fan breached security to meet ms dhoni between GT vs CSK match in ipl 2024 video goes viral
गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL
अंक तालिका का हाल
गुजरात के 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, चेन्नई की टीम इस हार के साथ भी चौथे स्थान पर बरकरार है। हालांकि, उसके लिए रास्ता अब और भी कठिन हो गया है। चेन्नई के 12 मैचों में 12 अंक हैं। टीम के लिए अगले दोनों मुकाबले करो या मरो वाले हैं। चेन्नई के साथ दिल्ली और लखनऊ दोनों के 12-12 अंक हैं। आखिर में नेट रन रेट की स्थिति बन सकती है। वहीं, अब बेंगलुरु और गुजरात की टीमें भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं, गुजरात के अगले दो मैच 13 मई को कोलकाता के खिलाफ अहमदाबाद में और 16 मई को सनराइजर्स के खिलाफ हैदराबाद में हैं। वहीं, चेन्नई का अगला मैच 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेपॉक में है। वहीं, उन्हें 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से चिन्नास्वामी में भिड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed